दिग्विजय के मंच पर मोदी का गुणगान

indexभोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सभा के मंच पर सोमवार को एक अजब नजारा देखा गया। एक व्यक्ति मंच पर आया और मोदी सरकार का गुणगान करने लगा।

ईंटखेड़ी क्षेत्र में आयोजित जनसभा में दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले चुनाव से पहले लोगों से कालाधन वापस लाने, हर खाते में 15 लाख रुपये आने जैसे वादे किए थे, किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए हों तो बताओ।”

सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने हाथ उठाया और खाते में 15 लाख रुपये आने का दावा किया। इस पर दिग्विजय ने उसे यह कहते हुए मंच पर बुलाया कि अपना खाता नंबर भी बताना। युवक मंच पर पहुंचा। उसने माइक संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करना शुरू कर दिया। वह सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का ब्यौरा देने लगा। तभी दिग्विजय और मंच पर मौजूद अन्य लोगों ने उससे 15 लाख रुपये की बात जानना चाही, मगर वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उसे मंच से नीचे उतार दिया और कार्यकर्ताओं ने खदेड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493