विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला है विदिशा जिले के गंजबासौदा का. कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. वैक्सीन लगवाने गई सेंटर पर एक युवती को दो डोज लगा दिए. यहां मौजूद एएनएम कार्यकर्ता द्वारा 33 वर्षीय युवती को वैक्सीन के दो डोज बातों बातों में लगा दिए गए. दूसरी वैक्सीन लगते समय युवती चिल्लाई, लेकिन जब तक दूसरा डोज लग चुका था. मामले की जैसे ही जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया. परिवार के लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा खड़ा कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवती की हालत जानने के लिए उसके घर भी पहुंचे.
dharmpath.com dharmpath