भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

अहमदाबाद-भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच को दमदार अंदाज में जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (60) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 132 गेंद शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493