नई दिल्ली: उत्तराखंड के वन्यकर्मियों ने पतंजलि आयुर्वेद और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) की संयुक्त टीम को उत्तरकाशी जिले के आरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 100 किलोग्राम वजन की प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया है.उत्तरकाशी के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) डीपी बलूनी के अनुसार, पर्वतारोहण दल धनवंतरि की ग्रेनाइट प्रतिमा को अपने साथ वापस लाने पर सहमत हो गया है. इससे पहले एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में पतंजलि के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण ने कहा था कि वे ऐसी दो मूर्तियों में से एक को हिमालय में स्थापित करना चाहते हैं.
dharmpath.com dharmpath