पटना -झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन के प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर बिहार विधानसभा चुनाव में धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजद ने बार-बार आश्वासन देकर झामुमो को ठगा, जिसके चलते पार्टी ने बिहार में छह सीटों—चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती—पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इनमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित सीटें हैं, जबकि पीरपैंती अनुसूचित जाति (एससी) सीट है। सुप्रियो ने बताया कि आगामी दिनों में सीटों की संख्या 10 तक बढ़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath