बाहरी दबाब के आगे नहीं झुकेगा रूस : पुतिन

मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश किसी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने आगामी ‘डिफेंडर ऑफ द फादरलैंड डे’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि रूस की सेना बाहरी खतरों से देश की सुरक्षा कर सकती है।

‘डिफेंडर ऑफ द फादरलैंड डे’ रूस में हर साल 23 फरवरी को रूसी सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है

पुतिन ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा, “कोई भी इस भ्रम में न रहे कि वह रूस पर सैन्य प्रभुत्व हासिल कर सकता है या हम पर किसी भी रूप में दबाव बना सकता है।”

उन्होंने कहा कि रूस की सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है और सैनिक मुश्किल मिशन में भी निर्णायक कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

उनकी यह टिप्पणि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंधों के संदर्भ में है, क्योंकि पूर्वी यूक्रेन में चल रहे संकट की वजह से उसके संबंध पश्चिमी देशों के साथ बेहद खराब हो गए हैं।

पश्चिमी देश रूस पर यूक्रेन में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि रूस इन आरोपों से इंकार करता है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा रखे हैं, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493