नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रमिक संघों ने गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में कुछ मंत्रियों के साथ हुई एक और बैठक विफल रहने के बाद श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ दो सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बंद वापस लेने से इनकार कर दिया।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के सचिव डीएल सचदेव ने बैठक के बाद कहा कि कोई सहमति नहीं बन पाई और हड़ताल का प्रस्ताव यथावत है।
उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति तय करने के लिए सभी श्रमिक संघों की शुक्रवार को बैठक होगी।
केंद्रीय श्रमिक संघों ने श्रम कानून में संशोधन के विरोध में दो सितंबर को देशव्यापी बंद आहूत की है।
श्रमिक संघों की 12 सूत्री मांगों पर मंत्रियों के समूह ने बुधवार को भी उनके साथ बैठक की थी। बैठक का हालांकि कोई अंजाम नहीं निकला।