भोपाल में इज्तिमा अगले माह, तैयारियां शुरू

images (1)भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेडी में मुस्लिम समाज का धार्मिक समागम विश्व-स्तरीय तीन दिवसीय इज्तिमा 28 से 30 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है और बुधवार को मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव डिसा ने ईंटखेडी पहुंचकर इज्तिमा की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव ने ईंटखेडी के पहुंच मार्ग और आयोजन स्थल तक जाने वाली सड़क को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयोजन स्थल तक इस्लाम नगर (जगदीशपुर) की ओर से होकर आने वाले मार्ग को भी चौड़ा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव डिसा ने पेयजल, बिजली, स्वच्छता, वाहन पार्किं ग, संचार सुविधा, भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियों की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने तीनों दिन और विशेषकर दुआ के दिन की जाने वाली सभी व्यवस्थाएं देखी। मुख्य सचिव को बताया गया कि पर्याप्त विद्युत के लिए अलग ट्रांसफार्मर और पेयजल प्रबंध के लिए लगभग 400 पानी की टंकियों की व्यवस्था की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इज्तिमा के लिए एक अस्थायी अस्पताल स्थापित होगा। साथ ही निकटस्थ निजी अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इज्तिमा में आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए रेल मंत्रालय विशेष काउंटर स्थापित करेगा। दूरसंचार निगम द्वारा विशेष टावर लगाकर अच्छी संचार सुविधा दी जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ करीब तीन हजार स्वैच्छिक कार्यकर्ता काम करेंगे। श्रद्वालुओं को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि से लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493