बैडमिंटन : मकाउ ओपन फाइनल में मितानी से भिड़ेंगी सिंधु (लीड-1)

मकाउ, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन भारत की पीवी सिंधु शनिवार को यहां जारी 120,000 डॉलर मकाउ ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। खिताब के लिए रविवार को उनका सामना जापान की मिनात्सु मितानी से होगा।

यहां के टैप सीएक मल्टीपरपस पवेलियन में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने दूसरी वरीय जापान की अकाने यामागुची को 21-8, 15-21, 21-16 से हराया। यह मैच 63 मिनट चला।

टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय सिंधु ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की चेन युफेई को 21-13, 18-21, 21-14 से हराया था। यह मैच 54 मिनट चला था।

दूसरी ओर, मितानी ने सेमीफाइनल में चीन की बिंगजियाओ ही को 17-21 21-12 21-12 से पराजित किया।

टूर्नामेंट की छठी वरीय खिलाड़ी मितानी और सिंधु के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। इसी साल जापान ओपन के दौरान मितानी ने सिंधु को 21-13 17-21 21-11 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493