मनोरंजन

हमशक्ल नवप्रीत को देख प्रियंका हुईं हैरान

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इन दिनों अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उस वक्त भरोसा नहीं हुआ, जब उन्होंने हूबहू उनके ही जैसी दिखने वाली नवप्रीत बांगा को देखा। कनाडा की रहने वाली नवप्रीत में प्रियंका की झलक नजर आती है और अभिनेत्री का कहना कि उन्होंने नवप्रीत की फोटो अपनी …

Read More »

हर बुधिया को उसका बिरंची दास मिले : मनोज बाजपेयी

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी को आगामी फिल्म ‘बुधिया सिंह : बॉर्न टू रन’ में लोकप्रिय बाल मैराथन धावक बुधिया के कोच बिरंची दास के किरदार में देखा जाएगा। बाजपेयी ने कहा कि हर इंसान को एक मेंटर की जरूरत होती है, जो उसकी प्रतिभा को खोजे और उसकी मदद करे। बॉलीवुड के 47 …

Read More »

बारिश के कारण प्रियंका के ‘क्वांटिको’ की शूटिंग बाधित

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकन टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग बारिश की वजह से थोड़े समय के लिए रोकनी पड़ी है। इसमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं। प्रियंका ने बरसात के साथ खिड़की की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”बारिश ने शूटिंग में रोक लगाई। लेकिन धूप आ गई है, हम ‘क्वांटिको’ के सेट पर जाने के लिए …

Read More »

‘3 देव’ में के के मेनन को देख हैरान होंगे दर्शक : निदेशक

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अंकुश भट्ट ने के के मेनन को फिल्म ‘3 देव’ में महत्वपूर्ण भूमिका में लिया है। वहीं उनका कहना है कि फिल्म में लोग उनके अभिनय को देख हैरान रह रह जाएंगे। अंकुश भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “के के मेनन निर्देशक की खुशी है। वह ‘3 देव’ में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को चौंका …

Read More »

फ्रांस में हुए ट्रक हमले पर हॉलीवुड भी शोकाकुल

लॉस एंजेलिस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड की लोकप्रिय हस्तियों- क्रिस जेनर, माइली साइरस, एमी शुमर और जॉश गैड ने फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। नीस में गुरुवार रात को बासटिल डे के मौके पर आतिशबाजी देखने जुटी भीड़ में ट्रक लेकर घुसे शख्स ने 84 लोगों को कुचल दिया …

Read More »

जल्द निर्देशन की योजना नहीं : कल्कि

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि फिलहाल उनकी निर्देशन की कोई योजना नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या जल्द ही उनकी निर्देशन की कोई योजना है? इस पर कल्कि ने आईएएनएस से कहा, “नहीं, अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। मैंने …

Read More »

पेशेवर गायक नहीं, पर गुनगुनाना पसंद है : राजीव खंडेलवाल

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी रोमांचक फिल्म ‘फीवर’ से गायन क्षेत्र में कदम रखने जा रहे अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि भले ही वह एक पेशेवर गायक न हों, लेकिन उन्हें गुनगुनाना पसंद है। राजीव फिल्म के गीत ‘तेरी याद’ की रिकॉर्डिग शुक्रवार को कर रहे हैं। एक बयान में राजीव ने कहा, “मैं एक पेशेवर गायक नहीं …

Read More »

चांदी के सिक्कों पर दिखेगी ‘कबाली’ की झलक

चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केरल की कंपनी ‘मुथूट फिनकोर्प’ ने सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कबाली’ के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत विशेष प्रकार के चांदी के सिक्के जारी होंगे,जो देश में कंपनी की सभी शाखाओं में उपलब्ध हैं। इन 999 शुद्ध चांदी के सिक्कों में रजनीकांत की छवि नजर आएगी। ‘मुथूट पप्पाचान ग्रुप’ में ‘प्रीसियश मेटल’ …

Read More »

कमल हासन के पैर की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन के पैर में चोट लगने के कारण गुरुवार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अगले दो दिन तक अस्पताल में ही रहेंगे। घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया,”चिकित्सा देखभाल में हैं और उन्हें अभी दो-तीन दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। गिरने के …

Read More »

बेटी संग रेड कार्पेट पर उतरे अजय देवगन

लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) के रेड कार्पेट पर अपनी 13 साल की बेटी न्यासा के साथ उतरे। यहां उनकी सह-निर्मित फिल्म ‘पाच्र्ड’ का प्रीमियर था। रेड कार्पेट पर ‘दृश्यम’ के अभिनेता काले रंग के सूट में दिखाई दिए, वहीं उनकी बेटी न्यासा नेवी ब्लू ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं। बेटी संग तस्वीर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493