मनोरंजन

‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हुई

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार आदित्य राय चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म के साथ वह सात साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसका शीर्षक उन्होंने लिखा, “‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हुई।” फिल्म के आधिकारिक …

Read More »

खुद को व्यवस्थित निर्माता मानते हैं राहुल बोस

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी दूसरी फिल्म ‘पूर्णा’ के निर्माण की योजना बना चुके अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस ने कहा है कि वह एक व्यवस्थित फिल्म निर्माता हैं। राहुल ने आईएएनएस से कहा, “मैं व्यवस्थित फिल्म निर्माता हूं। मैं कलाकारों का समय पर आने का सम्मान करता हूं, इसलिए हमारी निर्माण टीम वहां पहले मौजूद रहती है। हम तय समय से …

Read More »

राजीव, गौहर ने ‘फीवर’ के लिए फीस कम की

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी अगली फिल्म ‘फीवर’ के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए अपनी फीस कम कर दी है, जिससे निर्माताओं को फिल्म के बजट को लेकर राहत मिली है। इस फिल्म के कुछ हिस्सों का काम रह गया था जिनके लिए निर्माताओं के पास अपने इच्छित स्थान स्विट्जरलैंड में …

Read More »

‘सुल्तान’ से अनुष्का शर्मा का दुल्हन लुक

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ से उनकी शादी के सीक्वेंस का लुक सामने आया है। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ से ‘सच्ची मुच्ची’ नामक गीत यह खास सीक्वेंस है। यह फिल्म 6 जुलाई को ईद पर रिलीज होगी। इस सीक्वेंस में अनुष्का हरियाणा के सेट में पारंपरिक दुल्हन के लिबास में नजर आ …

Read More »

मणिरत्नम की अगली फिल्म की शूटिंग 8 जुलाई से शुरू होगी

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होने जा रही है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “महीनों की देरी के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चेन्नई में शुरू होगी। कश्मीर में भी फिल्म …

Read More »

रीटा होंगी ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की मेजबान

लॉस एंजेलिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा टीवी टैलेंट शो ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की मेजबानी करेंगी। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रीटा (25) ने अपने संगीत करियर पर फोकस करने के लिए इस साल के आरंभ में टेलीविजन शो ‘द एक्स फैक्टर’ छोड़ दिया था। वह ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में सुपरमॉडल टायरा …

Read More »

अमित संग आगामी फिल्म के लिए उत्साहित एवलिन

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय-जर्मन अभिनेत्री एवलिन शर्मा मशहूर अभिनेता अमित साध संग बॉलीवुड फिल्म ‘काय पो छे!’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। एवलिन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैंने अमित साध संग फिल्म की है। यह बॉलीवुड फिल्म है। यह रिलेशनशिप ड्रामा है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं अलग किरदार निभा …

Read More »

एलएफडब्ल्यू के रैंप पर उतरेंगी 5 नई मॉडल

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के आगामी सीजन में इलाना, गलैक्या, एलिना, पॉल एवं ब्रुना नामक पांच नई मॉडल रैंप पर उतरेंगी। एलएफडब्ल्यू 24 से 28 अगस्त तक चलेगा। लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के लिए इसके आयोजकों-लक्मे एवं आईएमजी रिलायंस ने यहां द सेंट रेजिस होटल में उभरती मॉडलों को चुनने के लिए ऑडिशन लिया। ऑडिशन …

Read More »

कुणाल जयसिंह ने लीनेश की नाक तोड़ी

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में ओमकार का किरदार निभा रहे अभिनेता कुणाल जयसिंह ने मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग के दौरान अपने सह-कलाकार लीनेश मट्टू की नाक तोड़ दी। रुद्र का किरदार निभा रहे लीनेश एक पार्टी में कुछ गुंडों के साथ भिड़ जाते हैं। वहीं उनके बड़े भाई शिवाय (नकुल मेहता) और ओमकार उन्हें बचाने के …

Read More »

हैदराबाद में चारमीनार जाने को बेताब इरफान

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान जल्द ही आगामी फिल्म ‘मदारी’ का प्रचार करने के लिए हैदराबाद का रुख करेंगे। वहीं अभिनेता को उम्मीद है कि वह एक दिन का वक्त निकालकर प्रतिष्ठित चारमीनार का दौरा करेंगे और शहर के व्यंजनों का स्वाद लेंगे। इरफान लंबे समय से फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। वह इसके प्रचार के लिए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493