भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक छात्रावास में मूक-बधिर युवतियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के छात्रावास संचालक पर युवतियों से दुराचार व अश्लील हरकत के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने छात्रावास संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के …
Read More »भारत
उत्तराखंड राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण 700 तीर्थयात्री फंसे
देहरादून, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड के गंगोत्री राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण 700 तीर्थयात्री फंस गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भूस्खलन उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर हुआ। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान भी इसी मार्ग पर फंस गए थे और 700 कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से ले जाया गया …
Read More »जम्मू एवं कश्मीर में भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद
जम्मू, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए। रक्षा सूत्रों ने कहा, “सेना ने 9एमएम की पिस्तौलें, मैगजीन्स, राउंड्स, एक एके-56 राइफल, एक रिवाल्वर, 14 हैंड ग्रेनेड और विदेश में निर्मित एक 7.62 एमएम की राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और …
Read More »दिल्ली में धूपभरी सुबह
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को धूपभरी सुबह रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,”आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। यहां बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों 15-16 अगस्त को अच्छी बारिश की उम्मीद है।” अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस …
Read More »उप्र : राष्ट्रपति ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का शुभारंभ करेंगे
लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निवेश को लेकर हाल ही में संपन्न हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से उत्साहित राज्य सरकार ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) समिट की तैयारी जोरदार ढंग से की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को इसका उदघाटन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। लखनऊ के …
Read More »मप्र में हल्की फुहार से मौसम सुहावना
भोपाल, 10अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों का डेरा होने के साथ पड़ रही हल्की फुहार ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे जोरदार बारिश होने के आसार …
Read More »मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए
लखनऊ,10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों में छह लोगों की मौत हुई है। इस तरह मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 211 तक पहुंच गया है। प्रवक्ता ने बताया, “एक …
Read More »उप्र में तेज धूप
लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है, जिससे गर्मी व उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में हल्की बदली का असर दिखाई देगा लेकिन अभी बारिश होने के आसार नहीं हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी …
Read More »अमरनाथ यात्रा : 269 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
जम्मू, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए 269 तीर्थयात्रियों का एक छोटा सा जत्था शुक्रवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया, “यात्री शुक्रवार सुबह भगवती नगर यात्री निवास से 15 वाहनों में सवार होकर पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की ओर रवाना हुए।” 60 दिवसीय यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी …
Read More »पिछले सप्ताह देशभर में इुई सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह देशभर में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई और देश के कई हिस्सों में मानसून ने किसानों को निराश किया। हालांकि केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह देशभर में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश दर्ज …
Read More »
dharmpath.com dharmpath