भारत

उप्र : लोडर की टक्कर से घायल युवक की मौत

बांदा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव के पास गुरुवार को लोडर की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की शुक्रवार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने शुक्रवार को बताया, “मर्का थाना क्षेत्र के …

Read More »

बिहार में जहरीली चाय पीने से 3 की मौत

छपरा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जहरीली चाय पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा अभी भी पीड़ित है। पीड़ित बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, खिरकिया गांव में योगेंद्र राय के घर में उनकी पत्नी …

Read More »

100वां उपग्रह प्रक्षेपण ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 100वें उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के पहले लांच पैड से 42वें धुव्रीय …

Read More »

उप्र : स्कूल प्रबंधक के बेटे का शव मिला, हत्या का शक

परिजनों ने बेटे की मफलर से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से मामले की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक आलापुर थाना क्षेत्र के लखनीपट्टी गांव निवासी सत्यराम प्रजापति सतरही ढोलबजवा स्थित …

Read More »

भारत की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है : नाईक

इस अवसर पर राम नाइक ने स्वामी विवेकानन्द द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है, भारतीय दर्शन सभी को अपने में समाहित कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त्र करता है। इस अवसर पर नाईक ने देश की आजादी के आंदोलन के गवाह रहे झंडेवाला पार्क में …

Read More »

उप्र : प्रेमिका प्रेमी के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। प्रेमिका पर अपने भाई को गोली मरवाने की साजिश रचने का आरोप है। गोली लगने से घायल राज गौड़ अभी भी ट्रामा सेंटर में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली बहन ज्योति पर घटना के बाद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा …

Read More »

नीतीश के काफिले पर पथराव, तेजस्वी की सलाह-आत्मचिंतन करें (लीड-1)

पटना/बक्सर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के नंदन गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर शुक्रवार को गांव के दलित टोले के गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। मुख्यमंत्री को तो चोट तो नहीं लगी, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक थानेदार का सिर फूट गया। इस घटना पर प्रतिपक्ष के नेता …

Read More »

प्रेमी संग विवाह करने पर अड़ी प्रेमिका ने थाने में खाया जहर

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी का काफी दिनों से मोहल्ले के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात का जब हाल ही में परिजनों को पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। परिजनों के विरोध करने पर बीती 6 जनवरी को दोनों घर से भाग गए। इसके बाद किशोरी के परिजनों …

Read More »

‘सर्वोच्च न्यायालय की स्थिति पर चर्चा के लिए पूर्ण अदालत बुलाई जाए’

तिरुवनंतपुरम, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश के एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश व दो अन्य पूर्व न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठ कार्यरत न्यायाधीशों द्वारा शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय प्रशासन के खिलाफ उठाई गई शिकायत को ‘अभूतपूर्व’ बताया और कहा कि जल्द ही पूर्ण अदालत की एक बैठक बुलाई जानी चाहिए। पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन ने मीडिया से कहा कि चार …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय में मतभेद उजागर, 4 न्यायधीशों का प्रधान न्यायाधीश पर हमला (लीड-2)

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में शीर्ष स्तर पर मतभेद तब उजागर हो गया, जब इसके चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने सार्वजनिक रूप से शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर मामलों को उचित पीठ को देने के नियम का सख्ती से पालन नहीं करने का आरोप लगाया। न्यायाधीशों ने कहा कि इससे सर्वोच्च न्यायालय की ईमानदारी पर संदेह …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493