भारत

छग : मंत्री को ‘मंत्र’ से मारने का प्रयास, 2 गिरफ्तार

महासमुंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश भट्ट ने मीडिया को बताया कि जिला गरियाबंद छुरा निवासी जोइदाराम पिता पिरतूराम ने तुमगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तुमगांव के ही 50 वर्षीय कृपाराम साहनी व 70 वर्षीय ढेलूराम टंडन ने कुछ माह पूर्व उससे प्रदेश के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर को जान से मरवाने के लिए बैगा (तांत्रिक) तलाश …

Read More »

उप्र : डंपर-कैंटर की टक्कर में 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के निकट ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से 21 किलोमीटर की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रेटर नोएडा-आगरा लेन पर पहले से खराब खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों को मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे में मारे गए …

Read More »

उप्र : ट्रेनों में चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

जीआरपी थाना प्रभारी रवि चंद्र मिश्रा के निर्देश पर जीआरपी के जवान नरेंद्र शुक्ला, रामनरेश और नरेंद्र प्रताप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक ट्रेन में यात्रा कर रही बांदा निवासी विजय सिंह की पत्नी सरिता सिंह चंदेल का पर्स चोरी कर दो महिलाएं झांसी स्टेशन पर उतरी हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए …

Read More »

चेन्नई में हॉरर फिल्म देख रहे व्यक्ति की मौत

चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के एक सिनेमाघर में गुरुवार को हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग-2’देखने गए एक 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना तिरुवनमलाई शहर के श्री बालासुब्रह्मण्यम सिनेमा की है। आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के रहने वाले जी. राम मोहन को सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनके साथी एच.प्रसाद उन्हें …

Read More »

भाजपा ने दिल्ली नगर निकायों में अवैध पद सृजित किए : आप

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली के नगर निकायों में अवैध पद सृजित करने का आरोप लगाया है। आप नेता दिलीप पांडे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आप सरकार में संसदीय सचिव के …

Read More »

मप्र : सहायक प्राध्यापकों का वेतन तय करने समिति गठित

भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर), ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारियों का वेतनमान तय करने के लिए एक अनुवीक्षण (स्क्रीनिंग) समिति गठित की गई है। अपर संचालक (वित्त) डॉ. सुषमा दुबे समिति की संयोजक होंगी। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को गठित समिति में उच्च शिक्षा विभाग …

Read More »

सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपने 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। सपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मथुरा शहर से डॉ. अशोक अग्रवाल, सहारनपुर के देवबंद से मीना राणा, देवरिया शहर से विजय प्रताप यादव, बबीना से श्याम सुंदर यादव, …

Read More »

मोदी गुजरात दंगे के बाद हुए पलायन का जवाब दें : शिवपाल

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कैराना से हिंदुओं के पलायन को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। शिवपाल ने कहा कि कैराना से कोई पलायन नहीं हुआ है, लेकिन मोदी और भाजपा को गुजरात दंगे के बाद राज्य से हुए पलायन का जवाब देना चाहिए। शिवपाल यादव ने यहां …

Read More »

भारत को मां मानने वाला ही असल मायने में शिक्षित : स्मृति ईरानी

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां शुक्रवार को कहा कि कि भारत को मां मानने वाला ही शिक्षित कहा जाएगा। टुकड़े करने की बात करने वाला कतई नहीं। भारतीय शिक्षा पद्धति मनुष्य का निर्माण करती है और ऐसा नागरिक तैयार करती है, जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव होता है। स्मृति ने ये …

Read More »

‘ह्युंडई को भारत में जल्द तीसरी इकाई स्थापित करना चाहिए’

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर्स से आग्रह किया कि बिना देरी किए वह भारत में तीसरी विनिर्माण इकाई स्थापित करने का फैसला करे, क्योंकि उद्यम स्थापित करने का अभी बिल्कुल मुफीद समय है। वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने कोरिया-इंडिया उद्योग और अवसंरचना सम्मेलन में कहा, “ह्युंडई को देश …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493