भारत

राज्यसभा की कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को कांग्रेस द्वारा गुजरात राज्य पेट्रेलियम कार्पोरेशन (जीएसपीसी) में कथित कुप्रबंधन का मामला उठाने की वजह से बाधित हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हालांकि इसे अगस्ता वेस्टलैंड मामले से भटकाने की कोशिश करार दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू …

Read More »

पद्मावत एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का काम शुरू

लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली से चलकर फैजाबाद तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (14206) के पटरी से उतरे आठ डिब्बों को हटाने का काम सोमवार की सुबह शुरू हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह रेलगाड़ी हापुड़ में रविवार की रात काकाथेर और गढ़मुक्ते श्वर के बीच पटरी से उतर गई थी। एक रेल अधिकारी ने आईएएनएस से बताया …

Read More »

बलराज मधोक देश को समर्पित थे : मोदी

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जन संघ (बीजेएस) के दिग्गज नेता बलराज मधोक के निधन पर रह कहते हुए शोक जताया कि ‘वह समाज व देश के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित थे।’ मोदी ने उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिनकी ‘वैचारिक प्रतिबद्धता मजबूत और विचारों की स्पष्टता गजब’ की थी। उन्होंने कहा …

Read More »

दिल्ली में डीजल टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, यातायात जाम (लीड-2)

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल और पेट्रोल से चलने वाली टैक्सियों पर प्रतिबंध के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में टैक्सी चालकों ने सोमवार को गुड़गांव व नोएडा से लगने वाले दिल्ली के क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। दिल्ली के कई इलाकों में किए जाने वाले टैक्सी चालकों के विरोध प्रदर्शन के कारण स्कूल जा …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय में नीट से छूट पर मंगलवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में मंगलवार को उन दो याचिकाओं पर सुनवाई होगी, जिसमें अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राज्यों को अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की छूट देने का अनुरोध किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर ने सोमवार को कहा कि न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे की अध्यक्षता में विशेष …

Read More »

आरएसएस के दिग्गज नेता बलराज मधोक का निधन

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वयोवृद्ध कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता संघ (बीजेएस) के पूर्व अध्यक्ष बलराज मधोक का यहां सोमवार को निधन हो गया। आरएसएस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मधोक (96) ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे मध्य दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस …

Read More »

दिल्ली में डीजल टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, यातायात जाम (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल टैक्सी पर प्रतिबंध के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में टैक्सी चालकों ने सोमवार को गुड़गांव व नोएडा से लगने वाले दिल्ली के क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। टैक्सी चालकों ने पहले पश्चिमी दिल्ली के राजौरी इलाके में प्रदर्शन किया, जिसके कारण धौला कुआं-गुड़गांव मार्ग पर यातायात जाम देखा गया। …

Read More »

दिल्ली में मनमाने किराये की शिकायत के लिए हेल्पलाइन

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में टैक्सी चालकों द्वारा मनमाने किराये की वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, “यदि कोई भी टैक्सी चालक लोगों से अधिक किराया मांगे तो 011-42400400 पर फोन कर अपनी …

Read More »

सिंहस्थ कुंभ में शहीदों को नमन

उज्जैन, 2 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में जहां एक ओर आस्था का मेला उमड़ा है, वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेनानियों को नमन किया जा रहा हैं। सिंहस्थ कुंभ में हर तरफ भक्ति के रंग बिखरे हुए हैं। यहां पहुंच रहे श्रद्घालु क्षिप्रा नदी …

Read More »

मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सेामवार को गर्मी के साथ उमस का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, उज्जैन संभाग व छतरपुर, राजगढ़, दमोह, खरगोन जिलों में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के अलावा लू का असर बढ़ने की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493