भारत

उप्र : 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विइंपा

उन्होंने बताया कि पार्टी ने किसानों को बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग करने के लिए लखनऊ सचिवालय के सामने गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। लोधी ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रमोद कुमार उर्फ संजय सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अतर सिंह उर्फ हरिओम को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। …

Read More »

उप्र : शायर मंजूर के निधन पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने शोक जताया

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मलिकजादा मंजूर उर्दू के विकास एवं प्रसार के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखीं। मंजूर के निधन से उर्दू जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंजूर ने उर्दू शायरी और साहित्य को समृद्ध किया। उर्दू भाषा के विकास व प्रसार के लिए …

Read More »

कानपुर की होजरी फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित जगमिनी माइक्रो निट्वियर प्रा.लि. और क्लासिक होजरी प्रा.लि. मोजे और बनियाइन बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के कर्मचारियों के अनुसार, सुबह काम करते समय शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और जब तक दमकल विभाग को सूचना देते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके …

Read More »

आईपीएल का सट्टा खेलते 4 गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक नगर गरिमा सिंह ने बताया कि जनपद में सट्टे के कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आईपीएल शुरू होते ही इस कारोबार और तेजी पकड़ ली है। पुलिस टीम ने जब दशिब दी तो चार सटोरिए गिरफ्त में आए। झांसी के एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश एवं उनके नेृतत्व में स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह और थाना …

Read More »

नागालैंड के अस्पताल में रिसर्च लैब का उद्घाटन

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नागा अस्पताल प्राधिकरण कोहिमा (एनएचएके) में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा वित्तपोषित हेल्थकेयर लैबोरेट्री और रिसर्च सेंटर में अपने दौरे के दौरान पेरागोनिमियासिस रिसर्च लैब (पीआरएल) का उद्घाटन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पेरागोनिमियासिस एक खाद्य जनित …

Read More »

अरुणाचल भूस्लखन में 16 मरे, एनडीआरएफ की टीम रवाना (राउंडअप)

तवांग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में शुक्रवार तड़के जबर्दस्त भूस्खलन हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य मलबे में दब गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “प्रारंभिक जानकारी …

Read More »

उप्र से मुंबई जाने वाली 2 जोड़ी ट्रेन 2 फेरों में चलेंगी

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 01097 एवं 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 3 मई एवं 7 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 01028 एवं 01098 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 4 मई एवं 8 जून को मंडुवाडीह से चलाई जाएगी। इसी तरह 01097 एवं 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस …

Read More »

भिलाई : निगमायुक्त ने की महिलाओं पर टिप्पणी, कर्मी हड़ताल पर

आयुक्त ने 18 अप्रैल को हुई बैठक में महिला कर्मचारियों से कहा था, “सिर्फ लाली, क्रीम, पाउडर और लिपस्टिक लगाने से कुछ नहीं होता, काम भी करना पड़ता है।” इस पर महिला कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। इस मामले को लेकर आक्रोशित निगम कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने आयुक्त द्वारा महिला कर्मचारियों को कही …

Read More »

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने के आदेश पर रोक (राउंडअप)

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश पर 27 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी, जिसमें इस राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने और कांग्रेस के हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद पर बहाल करने की बात कही गई थी। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह की खंडपीठ …

Read More »

छत्तीसगढ़ में मेडिकल छात्रों के लिए हेलमेट अनिवार्य

रायपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर दोपहिया चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। हेलमेट न पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई हो रही है, वहीं पेट्रोल पंप में पेट्रोल न देने का निर्देश है। इस पर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने भी पहल की है। चिकित्सा शिक्षा संचालक (डीएमई) डॉ. अशोक चंद्राकर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493