भारत

बिहार में आग से 12 की मौत, मुआवजे की घोषणा (लीड-1)

औरंगाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में आग लग जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतकों में छह बच्चे और दो महिला शामिल हैं। औरंगाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार …

Read More »

मप्र : कैदी पति से मिलने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

अशोकनगर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के जेल में बंद अपने पति से मिलने आई महिला को जेल प्रहरी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। अशोक नगर के देहात थाना क्षेत्र के …

Read More »

कपिल देव के एनजीओ ने मनाया पिता-बेटी के रिश्ते का जश्न

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि पिता और बेटी का रिश्ता काफी खास होता है और रविवार को जारी होने वाली किताब का प्रत्येक पन्ना अपनी बेटी के लिए पिता के प्यार की कहानी बयां करता है। कपिल देव के गैर-सरकारी संगठन ‘खुशी’ रविवार को एक किताब ‘टाइमलेस पोट्रेट्स ऑफ …

Read More »

उप्र : सबसे खराब सूचना आयुक्त ढूंढ़ने को होगा सर्वे

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार (23 अप्रैल) को एक अनूठा सर्वे होने जा रहा है। प्रदेश के राज्य सूचना आयोग में वर्तमान कार्यरत मुख्य सूचना आयुक्त और 9 सूचना आयुक्तों में से सबसे खराब कार्य करने वाले सूचना आयुक्त का पता लगाने के लिए एक सामाजिक संस्था द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। लखनऊ, …

Read More »

सर्वाधिक बड़े, ऊंचे तिरंगे के आधा झुकने से झारखंड शर्मशार

रांची, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का सबसे बड़ा और ऊंचा राष्ट्रध्वज यहां आधा झुक गया है। इसके झुकने की वजह इसे ऊपर उठाने वाली पुली का खराब होना है। लेकिन तिरंगे का आधा झुकना राज्य के लिए शर्मिदगी का सबब बन गया है। यहां पहाड़ी मंदिर में लगे राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 66 फुट और चौड़ाई 99 फुट है। इसका …

Read More »

बिहार में आग से झुलसकर 10 लोगों की मौत

औरंगाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग लग जाने से 10 लोगों की झुलस कर मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला बताई जा रही है। दाउदनगर के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मरार गांव के हरिनगर टोला में दोपहर बाद जटा राम के घर में …

Read More »

यामाहा ने मनाया अग्निशमन सेवा सप्ताह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर ने अपने कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और चेन्नई संयंत्रों में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के दौरान अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया। इस साल के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह का थीम था -‘आग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाएं- …

Read More »

सड़क सुरक्षा, सहज परिवहन के लिए कार्ययोजना

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने तथा परिवहन को सहज बनाने के जारी प्रयासों के हिस्से के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान परिवहन सचिवों की बैठक बुलाई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्यों के परिवहन मंत्रियों के समूह की 29 अप्रैल …

Read More »

कर्नाटक, पुडुचेरी, अरुणाचल के लिए सूखा, बाढ़ सहायता मंजूर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सूखा और बाढ़ प्रभावित कर्नाटक, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश की सहायता के लिए यहां हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मदद मंजूर की गई। कर्नाटक को 723.23 करोड़ रुपये, पुडुचेरी को 35.14 करोड़ रुपये तथा अरुणाचल प्रदेश को 84.33 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सूखे और बाढ़ …

Read More »

राष्ट्रपति शनिवार को खोंगजोम दिवस में शामिल होंगे

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह मणिपुर के खोंगजोम में खोंगजोम दिवस समारोह में शामिल होंगे और एक स्मारक-सह-पर्यटक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मणिपुर सरकार मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर चुके अपने राज्य के बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खोंगजोम दिवस मनाती है।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493