चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में 9,000 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने वाला एक व्यक्ति सांसद बन सकता है, लेकिन आर्थिक या पारिवारिक समस्या के कारण शिक्षा ऋण नहीं चुका पाने वाला एक युवक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में लिपिक की नौकरी के लिए आवेदन करने से रोक दिया जाता है। देश के एक प्रमुख बैंक कर्मचारी संघ के …
Read More »भारत
सिंहस्थ कुंभ में निकली महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई
उज्जैन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उज्जैन में शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ से पहले अखाड़ों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई निकली, जिसमें देशी-विदेशी, साधु-संत बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिंहस्थ कुंभ में साधु-संतों के अखाड़ों के प्रवेश को प्रवेशाई कहा जाता है। उज्जैन सिंहस्थ की सोमवार को छठी पेशवाई निकली। पंचायती महानिर्वाणी अखाडे की …
Read More »स्थानीय कार्य की प्रशंसा के लिए खींची सेल्फी : पंकजा (लीड-1)
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भयंकर सूखे से जूझ रहे लातूर में सेल्फी लेकर विवादों में फंसी महाराष्ट्र की जल संरक्षण मंत्री पंकजा मुंडे ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करना था। पंकजा ने फेसबुक पर लिखा, “लातूर दौरे के दौरान मैंने सूखा राहत के उपायों को लेकर …
Read More »नोएडा भूखंड आवंटन घोटाले में आईएएस अधिकारी को जेल
गाजियाबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राजीव कुमार को नोएडा भूखंड आवंटन घोटाले में न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीसीईओ) कुमार ने सोमवार को सीबीआई की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद अदालत ने उन्हें …
Read More »कोहिनूर ब्रिटेन को उपहार में दिया गया था : केंद्र (लीड-1)
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी कोहिनूर हीरे को भारत से लूटकर नहीं ले गई थी, बल्कि सिख सम्राट महाराजा दिलीप सिंह ने उसे ब्रिटेन को उपहार में दिया था। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर तथा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पीठ को सरकार ने अपने इस रुख …
Read More »त्रिपुरा में कांग्रेस के बंद का मिलाजुला असर
अगरतला, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिमल सिन्हा की 18 साल पहले हुई हत्या के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस के 24 घंटे त्रिपुरा बंद के आह्वान का राज्य में मिलाजुला असर रहा। सिन्हा की हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए दबाव बनाने और मुख्यमंत्री माणिक सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने बंद का आह्वान …
Read More »भारत, चीन की नौसेनाएं आपस में सहयोग कर रहीं : धवन
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख आर.के.धवन ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन समुद्री क्षेत्र में एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के निवेशकों व नौसेना के शीर्ष अधिकारियों को एक साथ लाने के लिए आयोजित एक समारोह से अलग नौसेना प्रमुख धवन ने संवाददाताओं से कहा, “भारतीय नौसेना तथा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ …
Read More »माल्या के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी
मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने जाहिर की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 15 अप्रैल को विशेष अदालत में माल्या के विरुद्ध वारंट जारी करने के लिए याचिका दाखिल की थी। माल्या दो मार्च से विदेश में हैं। प्रवर्तन …
Read More »पटना में दारोगा की गोली मारकर हत्या
पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना जिले के मरांची थाना के दारोगा (सब इंस्पेक्टर) सुरेश ठाकुर की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दारोगा सुरेश ठाकुर बाढ़ न्यायालय से किसी सरकारी कार्य को निपटाकर वापस मरांची लौट रहे थे, तभी बाढ़ थाना क्षेत्र के गौरक्षिणी क्षेत्र के पास पहले से ही घात …
Read More »मप्र : शर्ते पूरी करने पर ही निजी कॉलेज की अनुमति
भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में निजी कॉलेज खोलने की अनुमति भवन की उपलब्धता और अन्य शर्ते पूरी करने पर ही दी जाए। यह निर्देश राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सोमवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिया। उमाशंकर ने अधिकारियों से कहा कि पहले से चल रहे निजी कॉलेज छूट देने के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath