नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को पीएसएलवी-सी32 के जरिये भारत के छठे नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ के सफल प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को बधाई दी। इसरो प्रमुख श्री ए.एस. किरन कुमार को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “पीएसएलवी-सी32 के जरिए भारत के छठे नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ के सफल प्रक्षेपण के …
Read More »भारत
‘आर्ट ऑफ लिविंग’ को जुर्माना भरने के लिए 3 सप्ताह का समय
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने शुक्रवार को ‘आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल)’ को दिल्ली में यमुना के किनारे विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए पांच करोड़ रुपये का मुआवजा भरने के लिए तीन सप्ताह का समय दे दिया। इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग ने ट्रिब्यूनल से कहा था कि वह इसके आदेश का अनुपालन करेगा। …
Read More »भारत से भागा नहीं हूं : माल्या (लीड-1)
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे उद्योगपति विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत से भागे नहीं हैं और उनका देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। राज्यसभा सदस्य माल्या ने ट्विटर पर कहा, “मैं एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापारी हूं। मैं भारत से बाहर आता-जाता रहता हूं। मैं भारत से भागा नहीं …
Read More »श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईडी मिला
श्रीनगर, 11 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर शुक्रवार को उस समय बड़ी दुर्घटना टल गई जब सुरक्षा बलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) का पता लगाया। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “श्रीनगर शहर के नौगाम क्षेत्र में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने आईडी का पता लगाया।” उल्लेखनीय है …
Read More »मणिपुर में निर्माण स्थल पर हथियारबंद गिरोह का हमला
इम्फाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर के थॉबाल जिले में गुरुवार शाम हथियारबंद गिरोह ने श्रमिकों के एक समूह पर हमला किया और 2.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक निर्माण स्थल पर हुआ। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हथियारबंद गिरोह के …
Read More »बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा शुरू
पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख 73 हजार 498 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, …
Read More »विदेशों में रह रहे भारतीय फर्जी फोन कॉल से सावधान रहें : सुषमा
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को विदेशों में रह रहे भारतीयों से फर्जी फोन कॉल से सावधान रहने और ऐसी किसी भी फोन कॉल से गुमराह नहीं होने को कहा, जिसमें दूसरी ओर से बोलने वाला व्यक्ति खुद को भारतीय विदेश मंत्रालय से संबद्ध बता रहा हो। सुषमा ने एक ट्वीट कर कहा, “विदेशों …
Read More »मोदी ने जापान वासियों के हौसले को सराहा
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने शुक्रवार को जापान में आए भूकंप-सुनामी की पांचवीं बरसी पर जापान वासियों के हौसले की सराहना की। भीषण भूकंप-सुनामी में 19,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मोदी ने ट्विटर पर कहा, “ग्रेट ईस्ट जापान में आए भूकंप की पांचवीं बरसी पर भारत इससे प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता …
Read More »दिल्ली में धुंधभरी सुबह
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंधभरी रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार रात तथा शनिवार सुबह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।” …
Read More »मप्र में चटख धूप खिली
भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को मौसम साफ है तथा चटख धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट सहित कई अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रदेश में सबसे अधिक 38 डिग्री …
Read More »
dharmpath.com dharmpath