भारत

मुंबई : राहुल ने पार्टी में एकजुटता पर जोर दिया

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां अगले साल की शुरुआत में होनेवाले निगम चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को एकजुटता बनाए रखने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा। राहुल यहां दो सालों बाद दो दिन के दौरे पर आए हैं। राहुल ने उपनगर मलाड में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित किया। यह पहली …

Read More »

मकर संक्रांति : लालू ने नीतीश को लगाया दही का तिलक (लीड-1)

पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से ‘दही-चूड़ा भोज’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्मजोशी से मिले। लालू ने नीतीश को दही का तिलक लगाया। पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। …

Read More »

कोयला घोटाला : आधुनिक कॉर्प के निदेशकों को जमानत

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में पत्रपाड़ा कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंद्ध मामले में आरोपी आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशकों को अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल और महेश कुमार अग्रवाल को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत दे …

Read More »

‘सरकार, आरबीआई की रुपये पर बराबर नजर’

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई 67.60 तक की गिरावट के बाद शुक्रवार को सरकार ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ मिलकर वह रुपये की गिरावट पर नजर रख रही है, वहीं चालू खाता घाटा नियंत्रण में है। केंद्रीय वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने एक ट्वीट में कहा, “वित्त मंत्रालय …

Read More »

मेरे मंत्रियों के यहां पड़ सकते हैं छापे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां उनके मंत्रियों पर छापे मारने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “हमें असफल करने की कोशिश कर रहे हैं।” केजरीवाल ने ‘प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों’ के हवाले से ट्वीट किया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या स्वास्थ्य …

Read More »

आंध्र : अदालती रोक के बावजूद मुर्गो की लड़ाई का खेल

विजयवाड़ा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अदालत के आदेशों और पुलिस की चेतावनियों का कोई असर नहीं हुआ। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मकर संक्रांति के मौके पर खुलेआम खेला गया मुर्गो की लड़ाई का हिंसक खेल। और, इसमें करोड़ों के वारे-न्यारे हुए। धनवानों ने, प्रभावशाली लोगों ने विशेष नस्ल के मुर्गो की इस खूनी लड़ाई पर करोड़ों की बाजी लगाई। …

Read More »

भारत ने इंडोनेशिया में आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को जकार्ता में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसमें दो नागरिक मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत स्पष्ट तौर पर आतंकवाद और इसके सभी रूपों का विरोध करता है और भारत, इंडोनेशिया की सरकार और लोगों के साथ है।” मंत्रालय ने कहा, …

Read More »

राजनाथ, पर्रिकर ने पठानकोट हमले पर चर्चा की

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को एक बैठक में पठानकोट आतंकी हमले पर चर्चा की। बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने खुफिया एजेंसियों द्वारा हमले की पूर्व सूचना देकर इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने और संभावित नुकसान को कम करने की …

Read More »

मनप्रीत बादल की पार्टी का कांग्रेस में विलय (लीड-2)

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के प्रमुख मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की है। इस विलय से 2017 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलेगी। गौरतलब है कि मनप्रीत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। इस …

Read More »

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी चलेगी मेट्रो : अखिलेश

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के कई शहरों में मेट्रो चलाई जाएगी, और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल होगा। अखिलेश ने यह बात शुक्रवार को एसोचैम इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा, “हम उप्र को तरक्की और खुशहाली के रास्ते …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493