भारत

जन परिवहन में सिर्फ पर्यावरण अनुकूल वाहन : गडकरी

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक परिवहन में सिर्फ पर्यावरण अनुकूल वाहनों के उपयोग की हर संभव कोशिश की जाएगी। यह बात यहां सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही, जिन्होंने यहां प्रथम अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद गडकरी ने कहा कि प्रदूषण कम करने के …

Read More »

छत्तीसगढ़ को ‘डिजिटल इंडिया वीक’ में मिला पहला स्थान

रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ को डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान सूबे में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए पूरे देश में पहला स्थान मिला है। भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव ने पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी। नई दिल्ली में 28 दिसंबर को केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर …

Read More »

नीतीश ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, “प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करूणा संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह का संदेश को हम अपने जीवन में उतारें।” उन्होंने प्रदेशवासियों से क्रिसमस …

Read More »

मप्र के अध्यापकों को जनवरी से छठा वेतनमान : शिवराज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापकों को नए साल का तोहफा देते हुए एक जनवरी से छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने का ऐलान किया है। राज्य में अध्यापकों को छठा वेतनमान का लाभ पहले सितंबर, 2017 से दिया जाना प्रस्तावित था। राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते …

Read More »

उप्र : दिल्ली विमान हादसे में शहीद राघवेंद्र को हजारों ने दी अंतिम विदाई

कन्नौज, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान राघवेंद्र प्रताप सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए गुरुवार को उनके पैतृक गांव कन्नौज जिले के पलरी में हजारों लोग जमा हुए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राघवेंद्र के परिजनों से बात कर 20 लाख रुपये की आर्थिक …

Read More »

भोपाल : व्यापारी आत्महत्या मामले में सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो कर्ज पर दी गई रकम की वसूली के लिए दवाब बना रहे थे। पेशे से बिल्डर ऋषभ देव त्रिपाठी ने बुधवार की दोपहर में अपने अरेरा कॉलोनी स्थित आवास …

Read More »

अयोध्या में मंदिर निर्माण की गतिविधियां बंद हों : माकपा

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की उन सभी गतिविधियों पर लगाम लगाए, जिसका उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना है, जबकि यह मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है। माकपा के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में प्रकाशित संपादकीय लेख के मुताबिक, “अयोध्या …

Read More »

विश्व शांति के लिए प्रभु ईशु के संदेशों को अपनाएं : शिवराज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए विश्व समाज में शांति के लिए ईसा मसीह के संदशों को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की जरूरत बताई है। चौहान ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस पर ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने …

Read More »

कीर्ति आजाद के निलंबन के विरोध में शाह व जेटली का पुतला फूंका

दरभंगा, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबित किए जाने के विरोध में उनके संसदीय क्षेत्र दरभंगा में गुरुवार को उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कीर्ति आजाद पर भाजपा ने पार्टी विरोधी …

Read More »

रमन ने दी मिलाद-उन-नबी की बधाई

रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रमन सिंह की ओर से जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी दुनिया में शांति, मैत्री और सामाजिक समरसता का पैगाम लेकर आता है। इसके अलावा डॉ. सिंह ने इस मौके पर सभी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493