भारत

कांग्रेस राज्यों में भूमि विधेयक के खिलाफ लड़ेगी : राहुल

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह किसानों से उनकी जमीन छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्यों में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष करेगी। यहां किसानों की एक रैली में राहुल ने कहा कि जमीन किसानों के लिए मां समान होती है। उन्होंने कहा …

Read More »

नारायण साईं की 2 अवैध संतानें होने के आरोप

इंदौर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। यौन शोषण मामले में जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला जानकी हरपलानी ने नारायण साईं की दो अवैध संतानें होने और उसके गुर्गो द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। उसने इंदौर पुलिस को दिए एक लिखित शिकायत में ये आरोप लगाए हैं। जानकी हरपलानी ने …

Read More »

मोदी का युवाओं से मतदाता बनने का आग्रह

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को युवाओं से आग्रह किया कि उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण करा लेना चाहिए। आकाशवाणी पर ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम में मोदी ने कहा, “मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाएं और समय आने पर मतदान में हिस्सा लें।” मोदी ने …

Read More »

मोदी अक्टूबर में नेताजी के परिवार से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह अक्टूबर में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के 50 सदस्यों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह कोलकाता में नेताजी के घर गए थे और वहां उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत …

Read More »

ओडिशा में ट्रक दुर्घटना में 9 मरे, 15 घायल

भुवनेश्वर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक मिनी ट्रक के पलटने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम सुरापल्ली के पास लहुणीपारा-बहरपोसी मार्ग पर हुई। पुलिस ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो …

Read More »

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के मालवा-निमाड अंचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में मौसम के मिजाज में बदलाव का क्रम बना हुआ है। रविवार सुबह आसमान एकदम साफ रहा। …

Read More »

दिल्ली में आंशिक बदली

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से बदली रहेगी। दिन में हल्की बारिश की संभावना है।” दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के …

Read More »

आतंकवाद मुद्दे पर सीरियाई राजदूत ने की मोदी की तारीफ

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के राजदूत रियाद अब्बास ने शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को लेकर की गई उनकी उस टिप्पणी के लिए तारीफ की जिसमें मोदी ने कहा था कि आतंकवाद को अच्छे या खराब में नहीं बांटा जा सकता। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय फलक पर तेजी से उभरे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने …

Read More »

राजस्थान जल संरक्षण मिशन की शुरुआत 13 दिसंबर से

जयपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान जल संरक्षण मिशन की शुरुआत 13 दिसम्बर से प्रदेश के 100 गांवों में एक साथ होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान जल संरक्षण मिशन की कार्य मार्गदर्शिका प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। राजे ने कहा कि मिशन के अंतर्गत …

Read More »

दिल्ली में 8 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को आठ किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये आकी गई है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक खुफिया जानकारी पर पुलिस ने गुरुवार को सिविल लाइंस के निकट एक इलाके में छापा मारकर अमित भटनागर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493