भारत

भारत, पाकिस्तान वार्ता आगे बढ़े : शब्बीर शाह

श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की आपत्ति के बावजूद पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से मुलाकात के लिए नई दिल्ली रवाना होने वाले कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने शनिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहनी चाहिए। हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता शाह भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के आमंत्रण पर अजीज के स्वागत …

Read More »

उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में …

Read More »

प. बंगाल : प्रेजीडेंसी यूनिवर्सिटी का नया परिसर कुर्सियांग में

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता स्थित प्रेजीडेंसी यूनिवर्सिटी का नया परिसर राज्य के कुर्सियांग में बनाया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां खगोल भौतिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान के साथ-साथ हिमालय की पारिस्थितिकी और भूविज्ञान के अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा …

Read More »

दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हालांकि अपने पूर्वानुमान में बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के वक्त शहर के कुछ …

Read More »

प्याज हो सकता है और महंगा

अभी कुछ दिन पहले थोक कारोबारियों ने प्याज के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो किए थे। इसके बाद इसमें इजाफा हुआ और ये बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गया। लोग अंदेशा जता रहे थे कि कहीं प्याज के दाम उन्हें रुला ही न दें और हुआ भी यही। अब हालत ये है कि इसके दामों में अचानक और …

Read More »

आप विधायक सुरिंदर सिंह हिरासत में

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरिंदर सिंह को एनडीएमसी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पिटाई करने संबंधी मामले में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। घटना के समय कर्मचारी रेहड़ी वालों द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए फुटपाथ की सफाई कर रहा था। पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सुरिंदर सिंह …

Read More »

ऑनलाइन स्टोर का प्याज ज्यादा महंगा नहीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में प्याज की बढ़ी कीमतें जहां लोगों की आंखों से आंसू निकाल रही हैं, वहीं ऑनलाइन किराना स्टोर बाजार से कम कीमत पर प्याज बेच रहे हैं। सवाल यह उठता है कि ये डिजिटल प्लेटफॉर्म आखिर बाजार से क्यों नहीं प्रभावित हुए हैं। नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में प्याज की …

Read More »

पाकिस्तान की शर्तो के साथ बातचीत संभव नहीं : भारत (राउंडअप)

नई दिल्ली/जयपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की लगातार की पैंतरेबाजी से नाराज भारत ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कह दिया कि पाकिस्तान की शर्तो के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता नहीं हो सकती। भारत ने कहा कि “एक तरफा तरीके से शर्तो को थोपना और पहले से तय एजेंडे को बिगाड़ देना” एनएसए स्तर की वार्ता …

Read More »

सन टीवी की संपत्तियां जब्त करने से संबंधित सुनवाई पर रोक

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मारन परिवार के स्वामित्व वाले सन टीवी की 742.6 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त करने के प्रवर्तन निदेशालय के आदेश पर न्यायिक प्राधिकार के समक्ष सुनवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश एच.एल. दत्तू और न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की एक पीठ ने ईडी के संपत्ति जब्ती के आदेश पर …

Read More »

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की 7 प्राथमिकी

भोपाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को सात प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ दो आरोपियों की मौत को जांच के दायरे में लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को सात प्राथमिकी दर्ज की गई …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493