भारत

छत्तीसगढ़ नान घोटाला : आईएएस शुक्ला और टुटेजा से विभाग छिने

रायपुर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीस हजार करोड़ रुपये के चावल घोटले वाले राज्य छत्तीसगढ़ के चर्चित नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाला मामले में केंद्र शासन से कार्रवाई की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को दो आईएएस अधिकारियों डॉ. आलोक शुक्ला और अनिल कुमार टुटेजा से उनके विभाग छीन लिए गए। शुक्ला अब बिना विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे। भारतीय जनता …

Read More »

बिहार : नीतीश ने किया सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के बेली रोड में राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.72 किलोमीटर है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर से जहां लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं फ्लाईओवर के नीचे पार्किं ग की सुविधा भी दी …

Read More »

सीरियल रेपिस्ट ने 30 से अधिक बच्चों को मारा : पुलिस

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार सीरियल रेपिस्ट रवींद्र कुमार ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं। उसने दिल्ली तथा इसके आसपास 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म तथा उनकी हत्या की बात कबूली है। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, “रवींद्र ने 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उनकी …

Read More »

किन्नर अधिकार विधेयक लाने का आग्रह

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मानवाधिकारों पर काम करने वाली अमेरिकी संस्था, ह्यूमन राइट्स वाच ने मंगलवार को कहा है कि भारतीय संसद को किन्नर (ट्रांसजेंडर) आबादी के अधिकारों का बेहतर कानूनी संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित करना चाहिए। भारतीय सांसदों को लिखे पत्र में संस्था ने कहा है कि अगर किन्नरों के अधिकारों से संबंधित विधेयक …

Read More »

याकूब की याचिका खारिज, फांसी तय

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दोषी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे फांसी दिया जाना तय हो गया है। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए दोषी ठहराए गए मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। सर्वोच्च …

Read More »

महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। एक महीने तक सुस्त रहे मानसून ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में जोरदार वापसी की। तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और सड़क एवं हवाई यातायात भी बाधित रहा। मुंबई में मंगलवार सुबह मानसून ने कामकाजी लोगों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही वाहन चालकों को भी बुरी तरह प्रभावित …

Read More »

कर्नाटक में मूसलाधार बारिश, बांध व जलाशय भरे

बेंगलुरू, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से वहां के बांध और जलाशय पानी से लबालब भर गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। तटीय तथा दक्षिणी कर्नाटक में भी मध्यम बारिश हुई है। बेंगलुरू शहर में इस सप्ताह बारिश होने की संभावना …

Read More »

मप्र : कांग्रेस-भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की (लीड-1)

भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के चलते कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन के बाहर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस ने मानसून सत्र के दूसरे दिन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान …

Read More »

देहरादून में सफाई के लिए 1.35 करोड़ रुपये मंजूर

देहरादून, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्वच्छता के लिए 1.35 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि देहरादून में स्वच्छता की स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हाल ही में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने यहां स्वच्छता की हालत पर नाखुशी जताई। …

Read More »

दिल्ली में महिला मृत मिली

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला को उसके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला को उसके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493