खेल

कानपुर टेस्ट : स्पिन गेंदबाजों ने कराई भारत की वापसी (लीड-1)

कानपुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। रवींद्र जडेजा (पांच विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 रनों पर समेट दी और अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए …

Read More »

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 पर सिमटी

कानपुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में भारत के 318 रन के जवाब में 262 रन बनाए हैं और वह भारतीय टीम से 56 रन पीछे है। कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक …

Read More »

जर्मन लीग : डार्टमंड ने फ्रीबर्ग को 3-1 से हराया

बर्लिन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग में हुए मुकाबले में फ्रीबर्ग को 1-3 से हराते हुए डार्टमंड ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। पियरे-एमेरिक आउबामेयांग, लूकास पिशेक और राफेल गुयेरेरो की ओर से दागे गए तीन गोल की बदौलत डार्टमंड ने लीग के पांचवें दौर में जीत हासिल की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के पहले …

Read More »

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड के भोजनकाल तक 5 विकेट पर 238 रन

कानपुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं। दिन का पहला सत्र भारतीय स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा, जिसमें उन्होंने कीवी टीम के चार बल्लेबाजों को आउट किया। मेहमान टीम की …

Read More »

तस्कीन, सनी के एक्शन को आईसीसी ने दी हरी झंडी

ढाका, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और स्पिनर अराफत सनी को गेंदबाजी एक्शन में सुधार करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने की मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईसीसी ने बयान में कहा, “सनी और तस्कीन का गेंदबाजी …

Read More »

लेवांडोव्स्की को करार में विस्तार का प्रस्ताव

बर्लिन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने अपने पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के सामने उनके करार में विस्तार का प्रस्ताव रखा है। ‘स्पोर्ट बिल्ड’ पत्रिका से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि बायर्न ने उन्हें क्लब से सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी बनाने के लिए 2021 तक उनके करार को बढ़ाने का …

Read More »

सचिन ने की सुशांत के खेल की तारीफ

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने महेन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खेल की तारीफ की है। इस बात का खुलासा सुशांत ने खुद किया है। यह फिल्म 30 सिंतबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में धौनी की …

Read More »

वेस्टइंडीज में विवादों से निपटने की क्षमता : इस्टविक

दुबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रोडी इस्टविक ने कहा है कि हाल ही में उनकी टी-20 टीम को जिस दौर से गुजरना पड़ा है उसका असर टीम के खिलाड़ियों पर जरूर पड़ेगा। लेकिन उन्होंन साथ ही माना है कि उनके खिलाड़ी पेशेवर तरीके से इससे पार पा लेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) …

Read More »

कार्टिग : समापन की ओर 13वीं जेके टायर-एफएमएससीआई चैंपियनशिप

कोल्हापुर, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। 13वें जेके टायर-एफएमएससीआई राष्ट्रीय रोटैक्स काटिर्ंग चैंपियनशिप अपने समापन की ओर अग्रसर है। इसके पांचवें एवं अंतिम दौर का आयोजन यहां मोहिते रेसिंग अकादमी में किया जाएगा। पांचवें और अंतिम दौरे में जीत के प्रबल दावेदार विष्षु प्रसाद, रिकी डोनिसन, ध्रुव मोहिते, नयन चटर्जी और आकाश गौड़ा माने जा रहे हैं। चेन्नई के मेको रेसिंग के …

Read More »

एआईएफएफ यूथ लीग में हिस्सा लेंगी 55 टीमें

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इस साल शनिवार से शुरू होने वाली अंडर-16 यूथ फुटबाल लीग में कुल 55 टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग के मैच कोलकाता और शिलांग में खेले जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया है कि इस बार इस लीग में सबसे ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। आई-लीग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493