कास्ट्राइज (सेंट लूसिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज टीम को टी-20 क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान डैरेन सैमी को सेंट लूसिया सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने ब्युसेजोर स्टेडियम का नाम सैमी के नाम पर रखने की घोषणा की है। सैमी ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, विश्व कप जीतने …
Read More »खेल
बारबाडोस में वेस्टइंडीज टीम का शानदार स्वागत
ब्रिजटाउन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम और पुरुष टीम के कुछ सदस्यों का यहां शानदार स्वागत किया गया। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, खिलाड़ी मंगलवार को ग्रांटले एडम्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां खेल मंत्री स्टीफेन लेशले और पर्यटन मंत्री रिचर्ड सिले ने बारबाडोस क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व तेज गेंदबाज जोएल …
Read More »टी-20 विश्व कप के दौरान फेसबुक पर सक्रिय रहे 4.6 करोड़ लोग
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इस वर्ष भारत में आयोजित हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान करीब 4.6 करोड़ लोग सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर नियमित रूप से सक्रिय रहे। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में तीन अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज की महिला और पुरुष टीमों ने जीत हासिल की। सोशल नेटवर्किं ग साइट …
Read More »आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी
केनबरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में शीर्ष महिला क्रिकेट खिलाड़ी देश की सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली महिला खिलाड़ी बनने जा रहीं हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की आय में बहुत अधिक बढ़ोतरी का ऐलान किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि आने वाले सत्र में महिला खिलाड़ियों …
Read More »दूसरी दुनिया से हैं मेसी : पिक
ब्रिटिश टेलीविजन चैनल ‘बीटी स्पोर्ट’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार में पिक ने यह बात कही। इसके साथ ही पिके ने मंगलवार को मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कोच सर एलेक्स फग्र्यूसन और बार्सा के पूर्व कोच पेप गार्डियोला के बारे में भी बात की। पेप मैनचेस्टर सिटी के साथ जुड़ने वाले हैं। मेसी की क्रिस्टियानो रोनाल्डो से तुलना के बारे में …
Read More »ओलम्पिक की 120वीं वर्षगांठ पर ‘रेट्रो लुक’ में डूडल
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को ओलम्पिक खेलों की 120वीं वर्षगांठ पर अपने होम पेज डूडल पर प्रथम मॉडर्न ओलम्पिक खेलों के कुछ दृश्यों को उकेरते हुए इसे ‘रेट्रो लुक’ में प्रस्तुत किया है। विश्व भर में लोकप्रिय ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार ग्रीस के एथेंस में 1896 में छह से 15 …
Read More »ब्राजील राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच बने रहेंगे डुंगा
रियो डी जेनेरियो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के कोच डुंगा राष्ट्रीय फुटबाल टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद भी कोपा अमेरिका और ओलम्पिक खेलों में टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम के तकनीकी निदेशक गिलमार रिनाल्डो ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को ब्राजील फुटबाल परिसंघ के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद गिलमार ने संवाददाताओं …
Read More »टेनिस खिलाड़ी इवानोविक नहीं करेंगी सर्बिया का प्रतिनिधित्व
बेलग्रेड, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया की महिला टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविक ने मंगलवार को अपने देश सर्बिया के लिए नहीं खेलने का फैसला किया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, समाचार चैनल बी-92 ने कहा है कि इवानोविक ने अपने इस फैसले के बारे में सर्बिया के टेनिस महासंघ को बता दिया है। महासंघ उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए राजी …
Read More »महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच तय कार्यक्रम के तहत होंगे
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में होने वाले आईपीएल के मैच तय कार्यक्रम के तहत ही खेल जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर से अपील की थी कि …
Read More »मैच विनर खिलाड़ियों के कारण गुजरात लॉयन्स अच्छी टीम : रैना
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम गुजरात लॉयन्स के कप्तान सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि मैच जिताने की क्षमता रखने वाले कई खिलाड़ियों के होने के कारण टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आईपीएल के नौवें संस्करण की शुरुआत नौ अप्रैल से हो रही है। आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेड हॉज को गुजरात …
Read More »
dharmpath.com dharmpath