खेल

केपटाउन टेस्ट : अमला लय में लौटे, दक्षिण अफ्रीका (353-3)

केपटाउन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूलैंड्स स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी के 629 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 353 रन बना लिए हैं। बीते कई महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (157) ने धुरंधर बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स (88) के साथ …

Read More »

अहमदाबाद से शुरू होगा महिला गोल्फ टूर-2016

अहमदाबाद, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बीते वर्ष 11 विजेताओं के साथ देश का आधिकारिक महिला गोल्फ टूर ‘हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर’ का समापन हुआ और अब नए वर्ष में टूर्नामेंट आगाज के लिए भी तैयार है। महिला गोल्फ टूर के आगामी संस्करण की शुरुआत बुधवार को अहमदाबाद के केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में होगी, जो सात जनवरी तक चलेगा। …

Read More »

सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता, सूचना अधिकार के तहत आए बीसीसीआई : लोढ़ा समिति (राउंडअप)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट में सुधारों पर सिफारिश देने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित समिति ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय को सौंप दी, जिसमें सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता दिए जाने, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाने सहित देश के क्रिकेट प्रशासन में व्यापक सुधारों की सिफारिश …

Read More »

भारतीय यू-19 टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी : द्रविड़

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का मानना है कि इसी महीने के आखिरी में बांग्लादेश की मेजबानी में शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करेगी। 27 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। यह …

Read More »

संगीतकार सलीम-सुलेमन बनाएंगे एमसीएल क्लब कमांडर्स का गीत

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सलीम-सुलेमान मास्टर्स क्रिकेट लीग (एमसीएल) की फ्रेंचाइजी कैप्रिकॉर्न कमांडर्स का आधिकारिक गीत तैयार करेंगे। इस बात की घोषणा सोमवार को की गई। पहली बार आयोजित किए जा रहे एमसीएल में संन्यास ले चुके क्रिकेट दिग्गज हिस्सा लेंगे। एमसीएल का आयोजन 28 जनवरी से 13 फरवरी के बीच दुबई और शराजाह क्रिकेट स्टेडियम …

Read More »

म्यांमार फुटबाल टीम सिंगापुर में लेगी प्रशिक्षण

यांगून, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2018 के लिए होने वाले क्वालिफायर मैचों से पहले म्यांमार की फुटबाल टीम एक सप्ताह के अभ्यास सत्र के लिए सिंगापुर जाएगी। म्यांमार फुटबाल महासंघ (एमएफएफ) ने सोमवार को बताया कि यह अभ्यास सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक म्यांमार फीफा विश्व कप-2018 के क्वालीफायर में 29 मार्च को …

Read More »

राष्ट्रीय टेबल टेनिस में हिस्सा लेंगे शरत कमल

हैदराबाद, 4 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप में खेलते नजर आएंगे। वह मंगलवार से कोटला विजय भास्कर रेड्डी इनडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली 77वीं राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। शरत कमल के खेलने का निश्चित तौर …

Read More »

गोल्फ : एशियन टूर क्वालीफाइंग में हिस्सा लेंगे 31 भारतीय खिलाड़ी

हुआ हिन (थाईलैंड), 4 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन टूर गोल्फ के आगामी सत्र में प्रवेश हासिल करने के लिए बुधवार से शुरू हो रहे एशियन टूर क्वालीफाइंग स्कूल टूर्नामेंट में एस. चिक्का और खालिन जोशी सहित भारत के 31 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में पूरी दुनिया से 646 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। थाईलैंड खेल प्रधिकरण के प्रायोजन में हो रहा यह टूर्नामेंट …

Read More »

लोढ़ा समिति की क्रिकेट प्रशासन में व्यापक सुधारों की सिफारिश (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट में सुधारों पर सिफारिश देने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित समिति ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में सुधारों पर अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंप दी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में देश के क्रिकेट प्रशासन में व्यापक सुधारों की सिफारिश की है, हालांकि आईपीएल के …

Read More »

महिला हॉकी : मंगलवार से शुरू होगी सब-जूनियर बी-डिविजन चैम्पियनशिप

नगांव (असम), 4 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को महिला हॉकी सब-जूनियर बी-डिविजन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के छठे संस्करण के मंगलवार से शुरू होने की घोषणा की। एचआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह प्रतियोगिता एचआई की 2016 की पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप होगी। महिला हॉकी सब-जूनियर बी-डिविजन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के छठे संस्करण में 16 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493