खेल

हॉक्स बे कप से कई अच्छे अनुभव हासिल हुए : रितु रानी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में खत्म हुए हॉक्स बे कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु रानी ने मंगलवार को कहा कि इस टूर्नामेंट से कई सकारात्मक अनुभव हासिल हुए हैं और टीम अब जून में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में खेलने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के हेस्टिंग्स में आयोजित …

Read More »

कोलकाता का एक और क्रिकेट खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कैच लेने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हुए बंगाल के युवा क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी की सोमवार को मौत के एक दिन बाद ही एक और खिलाड़ी राहुल घोष को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल भी एक स्थानीय मैच में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान चोटिल हुए। …

Read More »

विश्व कप की लय बरकरार रख पाना कठिन : मैक्सवेल

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल-8 में खराब फॉर्म के पीछे विश्व कप में आस्ट्रेलिया को मिली खिताबी जीत को बताया है। माइकल क्लार्क के नेतृत्व में आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले महीने विश्व कप खिताब जीता, जिसमें मैक्सवेल भी शामिल थे। विश्व कप से सीधे …

Read More »

इंग्लैंड टीम से ट्रॉट की छुट्टी की जाए : बॉथम

सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज इयान बॉथम ने कहा है कि सलामी बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को वेस्टइंडीज के साथ मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले ट्रॉट पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में केवल …

Read More »

पीएसजी कैनल प्लस का बहिष्कार नहीं करेगा

पेरिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने कहा है कि वह टेलीविजन चैनल कैनल प्लस और इसकी सहायक चैनलों का बहिष्कार करने के अपने फैसले को वापस ले लेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच फुटबाल लीग (एलएफपी) द्वारा टीवी कवरेज के लिए बनाए गए नए शर्तो पर सहमति …

Read More »

आईपीएल में पीयूष चावला के नाम 100 विकेट

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने मंगलवार को कहा कि वह इस उपलब्धि को हासिल कर बेहद खुश हैं। चावला ने सोमवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चार ओवरों में 27 रन देकर …

Read More »

हार के साथ यूरोपा लीग की दौड़ से बाहर हुआ फियोरेंटीना

रोम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फियोरेंटीना सोमवार को हेलास वेरोना के हाथों मिली 0-1 की हार के साथ यूरोपा लीग की दौड़ से बाहर हो गया। रोम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फियोरेंटीना सोमवार को हेलास वेरोना के हाथों मिली 0-1 की हार के साथ यूरोपा लीग की दौड़ से बाहर हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इटैलियन लीग मुकाबले में वेरोना …

Read More »

मैनचेस्टर युनाइटेड की नजरें ब्राजीलियाई एडुवाडरे, डुराडो पर

रियो डी जनेरियो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइडेट ब्राजील के युवा खिलाड़ी एडुआडरे साशा और रॉड्रिगो डुराडो से अनुबंध करने के लिए प्रयासरत है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने कुछ अधिकारियों को ब्राजील भेजा है। यह अधिकारी नौ अप्रैल को इंटनासियोनल और …

Read More »

विलियम्स ने जीता एनबीए सिक्स्थ मैन अवार्ड

टोरंटो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टोरंटो रैप्टर्स के गार्ड लोउ विलियम्स को 2014-15 सीजन में एनबीए का सिक्स्थ मैन अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने विलियम्स को रिजर्व भूमिका में लीग का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 28 साल के विलियम्स को यह सम्मान सोमवार को दिया गया। विलियम्स …

Read More »

बैडमिंटन : एशियाई चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे कश्यप

वुहान (चीन), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन भारत के पारूपल्ली कश्यप ने मंगलवार को 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली। कश्यप ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी सिंगापुर के जी डेरेक वोंग को 39 मिनट में 21-17, 21-13 से हराया। दोनों के बीच यह सातवां मुकाबला था। कश्यप पांच बार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493