खेल

गेल बल्ले के आकार को सीमित करने के खिलाफ

किंग्स्टन (जमैका), 5 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बल्ले के आकार की सीमा तय करने के प्रस्ताव पर गुरुवार को अपनी असहमति जताई। आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार गेल ने कहा, “बड़ी कद-काठी के खिलाड़ियों के लिए बड़े बल्ले की जरूरत है। लोग कहते हैं यह …

Read More »

सीपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे पीटरसन

किंग्सटन (जमैका), 5 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पुष्टि की है कि वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आगामी संस्करण में सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार पिछले साल 34 वर्षीय पीटरसन ने पहली बार इस लीग में हिस्सा लिया लेकिन इंग्लिश काउंटी में अपनी प्रतिबद्धता की वजह से वह टीम सेंट …

Read More »

मंदीप सिंह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मंदीप सिंह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, “रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के मंदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।” मंदीप घरेलू …

Read More »

एलएफपी के अध्यक्ष ने किया बार्सिलोना प्रमुख का बचाव

मेड्रिड, 5 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग (एलएफपी) के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने कर में हेरफेरी का आरोप झेल रहे एफसी बार्सिलोना के प्रमुख जोसेफ मारिया बाटरेमेयू का बचाव किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार को न्यायाधीश पाब्लो रुज ने ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार से 2013 में करार के दौरान बाटरेमेयू पर कर में हेराफेरी का दोषी ठहराया था। …

Read More »

न्यूजीलैंड की विश्व कप तैयारियों से खुश हैं हेसन

वेलिंग्टन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के साथ इस बार आईसीसी विश्व कप की संयुक्त रूप से मेजबानी करने वाली न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ बीती श्रृंखला में सफलता बताती है कि उनकी टीम की विश्व कप की तैयारियां बहुत अच्छी हैं। वेबसाइट ‘स्टफ डॉट …

Read More »

एकदिवसीय क्रिकेट के लिए अभी तैयार नहीं : क्लार्क

ब्रिस्बेन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क गुरुवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चिकित्सकीय टीम द्वारा तय मानक पर खरे उतरे, हालांकि क्लार्क ने कहा है कि वह अभी भी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। क्लार्क ने बताया कि विश्व …

Read More »

विश्व कप से एकदिवसीय क्रिकेट को मिलेगा प्रोत्साहन : रिचर्डसन

दुबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने उम्मीद जताई कि 14 फरवरी से शुरू हो रहे 11वें आईसीसी विश्व कप से एकदिवसीय क्रिकेट को नई उर्जा मिलेगी, जिसकी लोकप्रियता पर टी-20 आने के बाद से असर पड़ने लगा है। हाल के कुछ वर्षो में टी-20 और टेस्ट मैचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच …

Read More »

वाल्श के टॉप तेज गेंदबाजों में कोई भारतीय नहीं

किंग्स्टन (जमैका), 5 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने अपने पसंदीदा तेज गेंदबाजों की सूची जारी की है और उनका मानना है कि ये गेंदबाज आगामी विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। वॉल्श की इस फेवरीट लिस्ट में हालांकि कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। उल्लेखनीय है कि वॉल्श की इस सूची में पाकिस्तान का …

Read More »

ब्राजील, अर्जेटीना का फीफा अंडर-20 विश्व कप में प्रवेश

मोंटेवीडियो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना, उरुग्वे, ब्राजील और कोलंबिया ने इसी साल न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-20 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दक्षिण अमेरिकी टीमों की जारी अंडर-20 चैम्पियनशिप में यह टीमें अंकतालिका में शीर्ष पर रहीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले अर्जेटीना के जियोवानी सिमोन ने बुधवार को पराग्वे …

Read More »

एडम भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच नियुक्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निकोलाई एडम को गुरुवार को भारत के अंडर-17 फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया। एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार वह एक अप्रैल से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। एडम इससे पूर्व अजरबैजान के अंडर-16 और अंडर-17 टीम का कोच भी रह चुके हैं। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493