खेल

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में राज्य के खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में अन्य क्रिकेट संघों से पंजीकृत खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन 11 जुलाई से 12 अगस्त तक होने हैं। प्रत्येक टीमों को 20 खिलाड़ियों का पूल रखने …

Read More »

बोर्जा का एस्पैन्योल के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वादा

बार्सिलोना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एस्पैन्योल से जुड़ने वाले फारवर्ड बोर्जा इग्लेसियस ने कहा है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए इस क्लब से जुड़े हैं, ना कि जेरार्ड मोरेनो का स्थान लेने के लिए। मोरेनो पिछले सीजन में एस्पैन्योल के सर्वोच्च स्कोरर थे। वह अब विलारियल से जुड़ गए हैं। वहीं इग्लेसियस ने 2017-18 सीजन में …

Read More »

फ्रांस के पोग्बा की नजरें विश्वकप में हीरो बनने पर

सेंट पीटर्सबर्ग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के स्टार फुटबालर पॉल पोग्बा ने फीफा विश्व कप शुरू होने से पहले कहा था कि यह उनके लिए आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोग्बा ने कहा, “चार साल में मैं 29 वर्ष का हो जाऊंगा। कौन जानता है कि मेरी जगह कौन लेगा।” फ्रांस के कोच …

Read More »

ईयूएमई बैग के ब्रांड एम्बेसडर बने हार्दिक

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बैग निर्माता कंपनी ईयूएमई के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं। पांड्या ने एक बयान में कहा, “एक क्रिकेटर के नाते, मैं बहुत यात्रा करता हूं और कंधे पर रखे भरे बैग के कारण इससे तनाव महसूस होने लगता है। मेरा मानना है कि एक पारंपारिक बैग से हटकर …

Read More »

बैडमिंटन : सिंधु, कश्यप और प्रणॉय थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में (राउंडअप)

बैंकॉक, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, पारुपल्ली कश्यप और एच.एस. प्रणॉय ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला एकल में सिंधु ने पहले दौर में बुल्गारिया की लिंडा जेतचीरी को मात दी। वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने 26 मिनट के भीतर ही वल्र्ड नम्बर-43 लिंडा …

Read More »

शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराना सपना था : मनिका

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने कहा है कि शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराना उनका सपना था और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इसे पूरा कर लिया है। मनिका ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस वर्ष अप्रैल में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ल्ड नंबर-4 फेंग तियानवेइ और झोउ यिहान को मात दी …

Read More »

वेस्ट हैम का डार्टमंड के एंड्रिए के साथ करार

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्ट हैम फुटबाल क्लब ने बोरूसिया डार्टमंड के विंगर एंड्रिए यारमोलेंको के साथ करार किया है। लंदन आधारित क्लब ने इसकी घोषणा की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रिए को चार साल के लिए वेस्ट हाम क्लब में शामिल किया गया है। यूक्रेन के 28 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी एंड्रिए ने डार्टमंड के लिए अगस्त 2017 में …

Read More »

हॉकी : इंडिया-ए टीम ने द. कोरिया को 7-3 से हराया

बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद मंगलवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में 7-3 से हराया। बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में खेले गए इस मैच में भारत के लिए अरमान कुरैशी ने दो गोल किए, वहीं आकाशदीप सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, …

Read More »

ईस्ट बंगाल ने कोस्टा रिका के एकोस्टा के साथ किया करार

कोलकाता, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब ने रूस में जारी फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली कोस्टा रिका के डिफेंडर जॉनी एकोस्टा जमोरा के साथ करार किए जाने की बुधवार को घोषणा की। 34 साल के एकोस्टा आगामी सीजन में ईस्ट बंगाल से जुड़ेंगे। उन्होंने विश्व कप में कोस्टा रिका के लिए ग्रुप चरण के तीनों मैच …

Read More »

कोलकाता नाइट राइडर्स ने केकेआर अकादमी शुरू की

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेंगलुरू में अपनी पहली केकेआर अकादमी शुरू करने की घोषणा की है। बेंगलुरू के इंडोर क्रिकेट स्टेडियम में शुरू की गई इस अकादमी का लक्ष्य आफ सीजन के दौरान टीम के खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग मुहैया कराना है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने केकेआर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493