विश्व

अमेरिकियों का आधा ऑनलाइन समय स्मार्टफोन एप पर बीतता है

न्यूयॉर्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑनलाइन बिताए गए समय में से 50 फीसदी समय अमेरिकी लोग अपने स्मार्टफोन एप पर बिताते हैं और अगर इसमें टैबलेट पर बिताया गया वक्त जोड़ लें तो यह 60 फीसदी हो जाता है। एक नई रपट में यह जानकारी मिली है। टेक क्रंच ने अपनी रपट में अमेरिकी विश्लेषण कंपनी कॉमस्कोर के हवाले से कहा …

Read More »

मोदी ने वियतनाम में राजदूत पगोडा का दौरा किया

हनोई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कुआन सू पगोडा का दौरा किया, जो राजदूत पगोडा के नाम से मशहूर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने वियनम में बौद्ध धर्म की उत्कृष्ट धरोहर कुआन सू पगोडा का दौरा किया।” इस ऐतिहासिक स्मारक को राजदूत पगोडा इसलिए कहा जाता …

Read More »

मोदी वियतनाम की नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष से मिले

हनोई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां वियतनाम की नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष नगुएन थी किम नगान से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष नगुएन थी किम नगान से मुलाकात के साथ अपराह्न् में बैठकें शुरू हुईं।” मोदी ने सुबह वियतनाम के प्रधानमंत्री न्यूएन सुअन फुक के …

Read More »

चीन की शीर्ष विधायका से जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता मंजूर

पेरिस समझौता एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कानूनी दस्तावेज है, जो 2020 के वैश्विक जलवायु गवर्नेस को निरूपित करता है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के सप्ताहभर चले द्विमासिक सत्र के आखिरी दिन सांसदों ने पेरिस समझौते की समीक्षा व मंजूरी से संबंधित प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता जलवायु परिवर्तन को लेकर 1992 के जलवायु …

Read More »

बिशप ने अपने समलैंगिक संबंध का खुलासा किया

लंदन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ग्रैंथम के बिशप इंग्लैंड के पहले ऐसे बिशप हैं, जिन्होंने खुद को समलैंगिक कहा है और उन्होंने यह भी कहा है कि उनका किसी के साथ समलैंगिक संबंध है। बीबीसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक रपट के अनुसार, पिछले वर्ष कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्वी ने बिशप निकोलस कैंबरलेन को प्रतिष्ठित किया था। उन्होंने कहा कि …

Read More »

आतंकवादियों के साथ झड़प में तुर्की के 11 जवानों की जान गई

‘मिलियेत न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, तीन जवानों की मौत मार्डिन के डार्गेसिट जिले में एक सैन्य चौकी पर शुक्रवार को पीकेके आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में हो गई। तीन विलेज गार्ड तथा एक नागरिक घायल हुए। इसके अलावा वैन प्रांत के पूर्वी क्षेत्र में पीकेके आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी झड़पों में तुर्की के आठ सैनिकों …

Read More »

भारत, वियतनाम ने रक्षा सहयोग मजबूत किए

हनोई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को वियतनाम के साथ गश्ती नौकाएं मुहैया कराने और रक्षा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण (लाइन ऑफ क्रेडिट) जारी करने के करार पर हस्ताक्षर किया। यह स्पष्ट संकेत है कि भारत दक्षिण एशियाई भूराजनीतिक परिदृश्य में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन शुआन …

Read More »

उत्तर कोरिया में तूफान के कारण 15 लापता

प्योंगयांग, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया में तूफान ‘लायनरॉक’ के कहर के कारण कम से कम 15 लोग लापता हो गए हैं, जबकि हजारों लोगों को किन्हीं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। समाचार एजेंसी केसीएनए के हवाले से सामाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में तूफान के कारण 320 मिलीमीटर …

Read More »

फिलीपींस विस्फोट में 14 मरे, 67 घायल (लीड-1)

मनीला, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दवाओ शहर स्थित एक बाजार में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य घायल हो गए। पुलिस स्टेशन कमांडर मिलग्रेस ड्रिज ने एफे न्यूज को बताया कि हताहतों की संख्या इलाके के अस्पताल से प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गई है। संचार सचिव मार्टिन अंदनार ने …

Read More »

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निधन पर रूस, अमेरिका ने शोक जताया

मास्को/वाशिंगटन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने उज्बेकिस्तान के लंबे समय से नेता रहे राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन पर शोक जताया है। क्रेमलिन और मंत्रिमंडलीय प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उज्बेकिस्तान को इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने समर्थन की पुष्टि की है। ह्वाइट हाउस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493