विश्व

विकलांग छात्र के यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार

रोम, 11 मार्च (आईएएनएस)। रोम के एक स्कूल में विकलांग छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस व्यक्ति के घर और स्कूल लॉकर से गुप्त ऑडियो, वीडियो रिकॉडिर्ंग सहित कुछ सामग्री बरामद की है। पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से व्यक्ति ने इनकार कर …

Read More »

शीआन से अल्माटी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू

चीन के पश्चिमी हवाई समूह (सीडब्लूएजी) ने बताया कि यह उड़ान हर गुरुवार को दोपहर अल्माटी से रवाना होगी और शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन में 4 बजकर 20 मिनट (बीजिंग समयनुसार) पर पहुंचेगी। उसी दिन यह उड़ान शीआन से शाम 5 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी और शाम 9 बजकर 40 मिनट पर अल्माटी पहुंचेगी। बोइंग 737 विमान …

Read More »

चीन में सबसे ऊंचे प्राचीन पैगोडा को मरम्मत की दरकार

फेंगयांग शहर में स्थित इस पैगोडा की ऊंचाई 85 मीटर है। शहर के सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन ब्यूरो के प्रमुख ली शिली ने कहा कि वर्तमान में यह पूर्व दिशा की ओर 1.82 मीटर झुक गया है। वर्ष 2013 में यह 1.7 मीटर झुका हुआ था। इस 13 मंजिले पैगोडे का निर्माण करीब 400 साल पहले कराया गया था। यह …

Read More »

मेक्सिको में किशोरियों के गर्भवती होने के मामले बढ़ रहे

इस समस्या ने यहां इतना विकराल रूप ले लिया है कि एक विशेषज्ञ ने इसे महामारी तक करार दे दिया है। समाचार पत्र ‘ईआई यूनिवर्सल’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ कार्लोस वेल्टी ने कहा, “यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगा कि मेक्सिको में किशोरियों के गर्भवती होने के मामले ने महामारी का रूप ले लिया है।” मेक्सिको नेशनल ऑटोनॉमस …

Read More »

बान ने संयम बरतने का आग्रह किया

बान ने अपने बयान में पिछले सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि ईरान परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम प्रक्षेपास्त्रों के निर्माण की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा और न ही इनका प्रक्षेपण करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यह भी कहा है कि यह सुरक्षा परिषद पर निर्भर है कि वह …

Read More »

इजरायल-जॉर्डन गैस पाइपलाइन 2017 में होगी शुरू

इस पाइपलाइन का निर्माण ‘डेड सी’ के पास हो रहा है। इजरायल के उत्तरी तटीय क्षेत्र से 80 किलोमीटर पश्चिम में भूमध्य सागर में स्थित तामार गैस क्षेत्र से इसमें गैस लाई जाएगी। ‘ग्लोब्स फाइनेंशियल डेली’ ने इजरायल नेचुरल लाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैमुअल टोर्जमैन के हवाले से लिखा, “पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति अगले साल शुरू हो जाएगी।” …

Read More »

चीन : तेज म्यूजिक पर वृद्धा पर चलाई गोली, हिरासत में

चीन में मध्यम आयु या उम्रदराज महिलाओं द्वारा सार्वजनिक जगहों पर समूहों में डांस करना काफी लोकप्रिय है। हालांकि तेज संगीत पर होने वाले इस किस्म के डांस को लेकर अक्सर पड़ोसियों से शिकायतें मिलती हैं। आरोपी दक्षिणी चीन के गुआंगशी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र की यांगशुओ काउंटी का रहने वाला है। घटना तीन मार्च की है। उसने कहा कि उसने …

Read More »

टड्रो का व्हाइट हाउस में स्वागत, जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर जोर

व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान में कहा गया कि अमेरिका व कनाडा पिछले साल पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। दोनों देश जल्द से जल्द समझौते में शामिल होने और इस पर हस्ताक्षर करने को वचनबद्ध हैं। जलवायु परिवर्तन संबंधित प्रतिबद्धताओं को हासिल करने की एक कोशिश के तहत …

Read More »

उत्तर कोरिया और परमाणु परीक्षण के लिए तैयार रहे : किम जोंग-उन

किम का यह निर्देश उत्तर कोरिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों और दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका के संयुक्त सैन्याभ्यास के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में जारी तनाव के बीच आया है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ के अनुसार, किम ने इस पर जोर दिया कि ‘दुश्मन के खिलाफ जमीन, हवा, समुद्र तथा पानी के भीतर, कहीं से भी परमाणु हमले करने …

Read More »

बान की-मून कोरियाई प्रायद्वीप के हालात को लेकर चिंतित

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, “महासचिव यकीनन कोरियाई प्रायद्वीप के हालात को लेकर बहुत चिंतित हैं।” उन्होंने कहा, “उन्होंने (बान की-मून) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) से एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों का पूर्ण रूप से पालन करने और अस्थिर करने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493