रावलपिंडी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेत्री और टीवी एंकर मिशी खान के खिलाफ बुधवार को आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया। डॉन ऑनलाइन रपट के मुताबिक, जुलाई 2015 में एक चिकित्सक ने उन्हें अपने क्लिनिक का विज्ञापन करने के लिए अनुबंधित किया था। इसके लिए चिकित्सक ने उन्हें 450,000 रुपये का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता ने दलील दी कि …
Read More »विश्व
मलेशिया में डेंगू के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि
कुआलालंपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि साल 2014 की तुलना में साल 2015 में डेंगू से मौत के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। समाचार पत्र ‘द मलेशियन स्टार’ ती एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि साल 2015 में डेंगू से होनेवाली मौतों की संख्या सर्वाधिक है। साल …
Read More »चीन में समलैंगिक शादी के अधिकार की मांग को लेकर मामला दायर
बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चीन में पहली बार एक स्थानीय अदालत ने समलैंगिक शादी के अधिकार की मांग को लेकर किए गए मुकदमे को स्वीकार कर लिया है। हूनान प्रांत के चांगशा की स्थानीय अदालत में यह मुकदमा दायर किया गया, जो देश में एलजीबीटी (समलैंगिक, उभयलिंगी और किन्नर) अधिकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वादी सुन नेनलिग …
Read More »चीन में भूस्खलन के शिकार 58 लोगों के शव बरामद
अभियान के कमान मुख्यालय के मुताबिक 77 लोग अभी लापता हैं। आपदास्थल से निकाले गए कुल 58 शवों में से 52 की पहचान लापता के रूप में हुई है, जबकि आपदा स्थल पर काम करनेवाले कर्मचारी अन्य छह की पहचान करने में लगे हैं। भूस्खलन की घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती 17 लोगों में से 10 …
Read More »मेक्सिको की सीनेट क्यूबा संग एफटीए के पक्ष में
मेक्सिको सिटी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको की सीनेट ने सरकार को क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को जारी एक बयान में सीनेट ने विदेश मंत्रालय को सलाह दी है कि वह क्यूबा के साथ मुक्त व्यापार समझौता, आव्रजन, निवेश, मेक्सिको की …
Read More »वूहान-टोक्यो के बीच सीधी उड़ानें फरवरी से
विमान सेवा 13 फरवरी से शुरू होगी और यह प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को उपलब्ध होगी। 13 फरवरी को वूहान से अपराह्न् 2.55 बजे (स्थानीय समयानुसार) विमान उड़ान भरेगा और देर शाम 7.20 बजे टोक्यो पहुंचेगा। अगले दिन सुबह 10 बजे विमान वहां से वापसी के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न् 1.55 बजे वूहान पहुंचेगा। वूहान शहर और राजधानी …
Read More »दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की
राष्ट्रपति सुरक्षा कार्यालय के प्रथम उप प्रमुख चाओ ताए-यांग ने राष्ट्रपति कार्यालय में कहा कि दक्षिण कोरिया अपने मित्र राष्ट्रों की निकटता से मदद करेगा और उत्तर कोरिया को परमाणु रहित बनाने के लिए छह-पक्षीय वार्ता में शामिल होगा। कहा गया कि डीपीआरके को इस परमाणु परीक्षण की कीमत चुकानी होगी। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संयुक्त …
Read More »बंदूक हिंसा के खिलाफ नियमों की घोषणा करते वक्त रो पड़े ओबामा (लीड-1)
वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति मंगलवार को बंदूक हिंसा से निपटने के लिए नियमों की घोषणा करते वक्त रो पड़े। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को बंदूक हिंसा को नियंत्रित करने के लिए नियमों की घोषणा करते हुए इसे ‘अत्यावश्यक’ बताया। भावुक ओबामा ने इस दौरान यह भी कहा कि देश में हर …
Read More »चीन और ब्रिटेन ने सीरिया पर जारी किए बयान
चीन और ब्रिटेन ने इस संबंध में मंगलवार को बयान जारी किया। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके ब्रिटिश समकक्ष फिलिप हैमंड की वार्ता हुई। इस बयान के अनुसार, दोनों देशों ने हाल ही में सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के पक्ष में मतदान किया है और राष्ट्रीय युद्ध विराम के लिए …
Read More »म्यांमार में शुरू होगी पहली ट्राम सेवा
नेपेडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार में पहली बार ट्राम सेवा शुरू होने जा रही है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राम सेवा से लोगों को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिलेगा और सड़कों पर जाम से भी छुटकारा मिलेगा। 150 सीटों वाली ट्राम रेल ‘स्ट्रैंड रोड’ रूट पर सुबह सात …
Read More »
dharmpath.com dharmpath