विश्व

फिनलैंड के कैदियों को मिली ई-मेल देखने की सुविधा

फिनलैंड की ‘क्रिमनल सैक्शन्स एजेंसी’ ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिनलैंड में जेल के कैदियों को ई-मेल देखने का अधिकार दिया गया है और बाद में उन्हें सीमित अवधि तक इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा भी दी जाएगी। वरिष्ठ विशेषज्ञ काटी सुनिमेंटो ने कहा, “फिनलैंड के इस कदम को यूरोप के अन्य देश रुचिपूर्वक देख रहे हैं।” एजेंसी ने …

Read More »

श्रीलंका रद्द परियोजनाएं दोबारा शुरू करेगा

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता डॉ. रजीता सेनारत्ने ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सभी रद्द परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी, क्योंकि निवेशकों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। सेनारत्ने ने कहा, “हम इन परियोजनाओं को बीच में बंद नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री ने भी कभी इन्हें बंद करने की बात नहीं कही। परियोजनाओं की समीक्षा किए …

Read More »

पाकिस्तान हवाई हमले में 8 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके खैबर एजेंसी में शुक्रवार को हवाई हमले में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से सटे अर्ध-स्वायत्त कबायली क्षेत्र खैबर एजेंसी में आतंकवादियों के दो ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले में कई आतंकवादी घायल भी हो गए। सेना ने …

Read More »

आसियान समुदाय के गठन पर कंबोडिया में स्मारक सिक्का जारी

नोमपेन्ह, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंबोडिया के नेशनल बैंक (एनबीसी) ने दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ, आसियान के समुदाय के गठन के उपलक्ष्य में चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई है। आसियान के 10 सदस्यों ने कुआलालंपुर 2015 घोषणा में आसियान समुदाय के गठन पर सहमति जताई थी। समुदाय …

Read More »

फिलीपींस में तूफान मेलर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

मनीला, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस में तूफान मेलर के कहर से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समिति (एनडीआरआरएमसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनडीआरआरएमसी के मुताबिक, तूफान प्रभावित क्षेत्रों से बुधवार से अभी तक कुल 7,42,991 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। तूफान की वजह से हुई विभिन्न घटनाओं …

Read More »

लंबी उम्र से जुड़े नए जीन की पहचान

न्यूयार्क, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नए शोध से पता लगाया है कि जीन वेरियंट ( अनुवाशिंकी परिवर्तन) का कोशिका वार्धक्य (बुढ़ापा) और लंबी आयु से गहरा संबंध होता है। इसके साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता और अल्जाइमर रोग यह जानने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है कि हम सौ वर्ष तक जी सकते हैं या नहीं। इस …

Read More »

सिख स्कूली छात्र ने बम संबंधी मजाक करने की बात कबूली (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में तीन दिन हवालात में गुजारने वाले एक सिख स्कूली छात्र ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने सहपाटी से अपने बैग में एक बम होने और स्कूल को उड़ाने की बात मजाक में कही थी। छात्र के परिवार ने पूर्व में कहा था कि उसे फंसाया गया है। वेबसाइट ‘इनक्विसिटर डॉट कॉम’ …

Read More »

डिस्कवरी के कार्यक्रम में दिखेंगे ओबामा

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन समाप्त हो चुका है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसको लेकर अभी भी काफी गंभीर हैं। वह जल्द ही डिस्कवरी चैनल के जलवायु परिवर्तन पर आधारित कार्यक्रम ‘रनिंग वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स’ में दिखाई देंगे। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर आधारित इस 1 घंटे के कार्यक्रम में ओबामा ‘मैन …

Read More »

कैलिफोर्निया हमले के पाकिस्तानी आरोपी का दोस्त गिरफ्तार

वाशिंगटन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में पिछले दिनों पत्नी संग मिलकर एक आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी मूल के सैयद रिजवान फारूक के एक पड़ोसी व दोस्त को आतंकवादियों को मदद मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वाशिंगटन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में पिछले दिनों पत्नी संग मिलकर एक आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले …

Read More »

भारत-पाक के संबंधों में हो रहा सुधार : भारतीय उच्चायुक्त

इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त टी.सी.ए. राघवन ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हो रहा है। इस्लमाबाद में गुरुवार को एक विदाई भोज में राघवन ने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक पर काम हो रहा है। राघवन ने कहा कि भारत-पाक संबंधों में सुधार से क्षेत्र को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493