विश्व

सियोल, प्योंगयांग वार्ता को अंतिम रूप देंगे

संघर्ष विराम वाले गांव पनमुनजोम के उत्तर में स्थित प्रशासनिक इमारत में मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए बैठक होगी। दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर-कोरियाई वार्ता पर एकीकरण मंत्रालय के विशेष अधिकारी किम की-वूंग करेंगे। उनके उत्तर कोरियाई समकक्ष अंतर-कोरियाई मामलों के इंचार्ज व कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण समिति के सचिवालय के निदेशक ह्वांग चोल होंगे। किम …

Read More »

ओबामा ने रक्षा नीति विधेयक पर किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ग्वांतानामो खाड़ी से अमेरिका में कैदियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध भी शामिल है। इस विधेयक से सीधे तौर पर ग्वांतानामो बंदीगृह का बंद होना प्रभावित होगा। यह रक्षा विधेयक 607 अरब डॉलर का है। ओबामा ने अपने बयान में बुधवार को राष्ट्रीय …

Read More »

हंगरी की अदालत का संदिग्धों को आतंकवादी मानने से इंकार

बुडापेस्ट, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हंगरी की एक अदालत ने अपने एक फैसले में कहा कि संदिग्ध आतंकवादी जानकर गिरफ्तार किए गए चार लोग वास्तव में द्वितीय विश्वयुद्ध के समर्थक हैं। ‘बीबीसी’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, 13 नवंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद हंगरी की आतंकवाद-विरोधी पुलिस ने पिछले सप्ताह तलाशी अभियान चलाया। …

Read More »

अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तान तालिबान आतंकवादी

इस्लामाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सीमा पर एक अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने की सूचना है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमांडर सैयद खान पाकिस्तान तालिबान के एक अलग गुट का नेतृत्व कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के …

Read More »

उपयोगकर्ताओं की निजी सूचनाएं चुरा रहा एप

न्यूयॉर्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कोई भी एप डाउलोड करते वक्त उपयोगकर्ताओं को अब बेहद सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि एक मशहूर एप ‘मोस्ट यूज्ड वर्ड्स ऑन फेसबुक’ उपयोगकर्ताओं की सूचनाएं इकट्ठा कर रहा है, जिसे बेचा भी जा सकता है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एप लोगों की निजी सूचनाओं को इकट्ठा कर रहा है, जिसे वह बेच …

Read More »

मर्केल, ओलांद ने आतंकवाद से लड़ने को जताई प्रतिबद्धता

पेरिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को आतंकवाद का साथ मिलकर मुकाबला करने की प्रतिबद्धता जताई। ओलांद ने मर्केल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें जरूर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने चाहिए। हमें अपने देश के नागरिकों और अपनी सीमाओं की रक्षा करने के लिए सभी आवश्यक …

Read More »

फ्रांस ने आईएस पर हवाई हमले तेज करने संबंधी विधेयक को दी मंजूरी

नेशनल एसेंबली की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, आईएस के खिलाफ फ्रांस की ओर से हवाई हमले तेज करने से संबंधित विधेयक के पक्ष में 515 वोट पड़े, जबकि चार ने इसके खिलाफ मतदान किया और 10 सांसद अनुपस्थित रहे। सीरिया में फ्रांस के सैन्य दखल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने सांसदों से कहा, “यह हमारी …

Read More »

मंगल ग्रह के पास भी होगा शनि जैसा छल्ला

न्यूयार्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मंगल ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह फोबोस धीरे-धीरे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और 10 से 20 लाख वर्षो में यह ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। ग्रह के करीब पहुंचने पर यह शनि, बृहस्पति, यूरेनस और नेप्च्यून की तरह मंगल के चारों एक छल्ले का रूप अख्तियार कर लेगा। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल …

Read More »

तुर्की, रूस गिराए गए विमान पर सूचना साझा करेंगे

अंकारा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को फोन किया और उनसे विमान मार गिराने के मामले पर बात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। कावुसोग्लू ने लावरोव को बताया कि मंगलवार को तुर्की के एफ-16 विमानों ने …

Read More »

पाकिस्तान में लकवाग्रस्त हत्यारे की फांसी फिर टली

इस्लामाबाद, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लकवे की वजह से व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर एक हत्यारे की फांसी चौथी बार टाल दी गई है। उसे आज (बुधवार को) फांसी दी जानी थी, लेकिन नियत समय के चंद घंटे पहले इसे रोकने का आदेश दिया गया। अब्दुल बासित नामक इस आदमी ने 2009 में एक आदमी की हत्या …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493