विश्व

बांग्लादेश में युद्ध अपराधों के दोषी 2 नेताओं को फांसी (लीड-1)

ढाका, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दो विपक्षी नेताओं को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों को अंजाम देने के लिए शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच फांसी दे दी गई। समाचार वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24’ की रिपोर्ट के अनुसार, सलाहुद्दीन कादर चौधरी (67) और अली एहसान मोहम्मद मुजाहिद (68) को ढाका के केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। …

Read More »

चीन विकास के लिए उपभोक्ता सेवा को बढ़ावा देगा

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। खपत संरचना और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए चीन उपभोक्ता सेवा क्षेत्र को मजबूत करेगा। यह बात राष्ट्रीय मंत्रिमंडल ‘स्टेट काउंसिल’ द्वारा जारी दिशानिर्देश में कही गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवा, वरिष्ठ नागरिक देखभाल, खेल, होटल और कैटरिंग, शिक्षा और प्रशिक्षण …

Read More »

चीन : बच्चे को पीटने वाली मां को जेल

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में एक महिला ने स्कूल में मिला होमवर्क न करने पर गोद लिए अपने बेटे को पीट दिया। महिला को छह महीने के लिए जेल भेज दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नानजिंग उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत द्वारा महिला को दी गई छह महीने जेल की सजा बरकरार रखी। कानून विशेषज्ञों का …

Read More »

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करेगा एप

न्यूयार्क, 22 नवंबर (आईएएनएस)। स्वतंत्र रूप से रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष एप का निर्माण किया गया है जोकि विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जानकारी देने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करेगा। इस एप के इस्तेमाल से उम्रदराज लोग अपने सेवा प्रदाताओं को लिखित और ध्वनि संदेशों के माध्यम से जानकारी भेज सकते हैं। इस शोध के …

Read More »

बम के खतरे पर कनाडा भेजा गया तुर्की का विमान

सीबीसी न्यूज के अनुसार, रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि 256 यात्रियों से भरा विमान रविवार सुबह हालिफैक्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा। पुलिस बल ने कहा, “आरसीएमपी इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खतरा कहां से आया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।” इस बारे में कोई अन्य जानकारी अभी नहीं दी गई है। …

Read More »

चीन का सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

इस प्रशिक्षण में परंपरागत शिल्पकार शामिल होंगे और इसमें धीरे-धीरे सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के सभी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को शामिल किया जाएगा। उच्च शैक्षणिक संस्थान और डिजाइन उद्यम प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान कराएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए लगभग 60 संस्थान और 20 कंपनियों को चुना जाएगा।

Read More »

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने आसियान समुदाय की स्थापना की घोषणा

नजीब ने आसियान समुदाय की स्थापना के लिए कुआलालंपुर घोषणापत्र 2015 और ‘आसियान 2025 : फोर्जिग अहेड टुगेदर’ कुआलालंपुर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। आसियान समुदाय में तीन स्तंभ राजनीतिक एवं सुरक्षा समुदाय, आर्थिक समुदाय और सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय शामिल हैं। नजीब ने कहा, “हमने आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र के तहत हमारे बीच टैरिफ …

Read More »

आसियान ने 2025 विकास लक्ष्य के घोषणापत्र को मंजूरी दी

कुआलालम्पुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) ने रविवार को 2025 तक की विकास योजना पर एक घोषणापत्र को मंजूरी दे दी। ‘कुआलालम्पुर डिक्लेरेशन ऑन आसियान 2025 : फोर्जिग अहेद टुगेदर’ शीर्षक वाला घोषणापत्र सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सम्मेलन में 10 आसियान देशों और उसके वार्ता साझेदारों -चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका …

Read More »

अफगानिस्तान : 11 साल का आत्मघाती हमलावर पकड़ा गया

काबुल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक आत्मघाती हमलावर को पकड़ा है, जो महज 11 साल का बच्चा है। प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद कासिम जंगलेबाह ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 11 साल के रोहुल्ला का पांच साल पहले तालिबान आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था, उसके बाद …

Read More »

पेरिस हमला : ब्रसेल्स में बरकरार है खतरे की चेतावनी

ब्रसेल्स, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकवादी खतरे को लेकर सर्वोच्च स्तर की चेतावनी बनी हुई है। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात मध्य ब्रसेल्स खाली रहा। अलर्ट के कारण शाम छह बजे ही रेस्तरां और बार बंद हो गए। नागरिकों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मेट्रो सेवा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493