विश्व

चीन के रेस्तरां में विस्फोट, 17 की मौत

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न् 11.57 बजे हुआ, जिससे वुहू शहर के जिंगशू इलाके में स्थित एक निजी रेस्तरां में आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विस्फोट गैस सिलेंडर के फटने से हुआ।

Read More »

चीन में राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ी

चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के मुताबिक, इससे पर्यटन राजस्व में 421 अरब युआन (66.4 अरब अमेरिकी डॉलर) इकट्ठा हुए हैं, जो सालाना आधार पर 17.9 प्रतिशत अधिक हैं। ये आंकड़ें अवकाश के दौरान 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगरपालिकाओं से इकट्ठा किए गए। पर्यटकों में 11.4 करोड़ लोगों ने होटल में कम से कम एक रात बिताई, जो सालाना …

Read More »

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 1 की मौत

ह्युस्टन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेक्सास साउथर्न यूनिवर्सिटी (टीएसयू) में हुई गोलाबारी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, यूनिवर्सिटी के छात्रवास परिसर में शुक्रवार पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे हुई इस घटना में एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य …

Read More »

चीन ने दक्षिण चीन सागर में दो बड़े प्रकाशस्तंभों का निर्माण किया

इन दोनों प्रकाशस्तभों से नौपरिवहन स्थितियों में सुधार होगा एवं मार्ग निर्देशक, सुरक्षा जानकारी, आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं अन्य सार्वजनिक सेवाएं प्रदान कराने से नौपरिवहन जोखिमों एवं दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बताया जाता है कि 26 मई को 50 मीटर ऊंचे बेलनाकार हुआयांग और शंकु बेलनाकार चिगुआ प्रकाशस्तंभों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इससे 22 समुद्री (नॉटिकल) मील …

Read More »

मंगल ग्रह पर बहते पानी से गेल क्रेटर भरा

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। लगभग 3.3-3.8 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर मौजूद झरनों व झीलों ने गेल क्रेटर को तलछट से भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यही परतें उस पहाड़ की बुनियाद बनी, जिसे माउथ शार्प कहा जाता है। एक भारतवंशी वैज्ञानिक ने यह खुलासा किया। नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी (एमएसएल) में परियोजना वैज्ञानिक अश्विन वसावडा ने …

Read More »

नेपाल में नए प्रधानमंत्री का चुनाव रविवार को

काठमांडू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाली संविधान सभा रविवार को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी, क्योंकि इस पद के लिए किसी नाम पर आम सहमति बनने की संभावना लगभग क्षीण हो चुकी है। काठमांडू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाली संविधान सभा रविवार को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी, क्योंकि इस पद के लिए किसी नाम पर आम सहमति बनने की संभावना लगभग …

Read More »

अंतिम सप्ताह में इबोला का कोई नया मामला नहीं : संयुक्त राष्ट्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी हालिया रपट में कहा है कि चार अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में इबोला के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई। डुजार्रिक ने कहा, “यह खबर हालांकि उत्साहजनक है, लेकिन अब भी जोखिम कायम है।” खतरनाक इबोला महामारी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, जिस दौरान सिएरा लियोन, लाइबेरिया व गिनी तीन …

Read More »

आव्रजक विरोधी भावना गलत : ओबामा

वाशिंगटन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका में आव्रजक विरोधी भावना नई नहीं है, लेकिन यह गलत है। उन्होंने भड़काऊ भाषणों और असहिष्णुता का झंडा फहराने वालों के रुख को खारिज कर दिया। वाशिंगटन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका में आव्रजक विरोधी भावना नई नहीं है, लेकिन यह गलत …

Read More »

चीन में 43 लाख लोग मानसिक रोगों के शिकार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग (एनएचएफपीसी) के एक अधिकारी वांग बिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि गंभीर मानसिक रोग से ग्रस्त पुरुषों व महिलाओं का अनुपात 1.07:1 है, जिनमें से 4.67 फीसदी लोगों में इन बीमारियों का पारिवारिक इतिहास रहा है। वांग ने कहा कि लगभग 83.6 फीसदी मरीजों के शिक्षा का स्तर माध्यमिक से …

Read More »

जेटली का एसडीजी लक्ष्यों के लिए अपारंपरिक वित्तीयन का आग्रह

लीमा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मौजूदा वैश्विक सुस्ती के बीच संयुक्त राष्ट्र के टिकाऊ विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए वित्तीयन के अपारंपरिक तरीके अपनाने का आग्रह किया है। भारतीय वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पेरू की राजधानी लीमा में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493