विश्व

‘पिछले 7 महीनों में 2 लाख से ज्यादा अफगानिस्तानी विस्थापित हुए’

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में मानवतावादी मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बुधवार को कहा कि 2018 के शुरुआती सात महीनों में संघर्ष के कारण दो लाख से ज्यादा अफगानिस्तानी आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, ओसीएचए ने एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण एक …

Read More »

चीन के हवाईअड्डे पर 9,000 से ज्यादा यात्री फंसे

बीजिंग, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के सिचुआन प्रांत में बुधवार को भारी बारिश की वजह से चेंगदू शुआंगल्यू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 9,000 लोग फंसे रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 34 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, 98 देरी से हैं और 30 उड़ानों को वैकल्पिक हवाईअड्डों पर उतारा गया …

Read More »

फिलीपींस : मेयर की कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या

मनीला, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य फिलीपींस के शहर रोंडा के मेयर के कार्यालय में की बुधवार को कई लोग घुस गए और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वर्तमान प्रशासन में यह 16वें निर्वाचित स्थानीय अधिकारी की हत्या है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जे.आर. पाल्कन ने बताया कि रोंडा के मेयर मैरियानो ब्लैंको को बरीली …

Read More »

अफगानिस्तान : बम हमले में पुलिस अधिकारी सहित 2 मरे

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदगिस प्रांत में आतंकी संगठन तालिबान के बम हमले में एक जिले के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा, “मंगलवार रात मिरानजयी क्षेत्र में सड़क पर मुकुर जिले के पुलिस प्रमुख इस्माइल खान शुकोरी के वाहन में …

Read More »

अफगानिस्तान : तालिबान कमांडर समेत 7 मारे गए

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी बदगिस प्रांत की राजधानी कला-ए-नौ के बाहरी भाग में बुधवार को हुए एक विस्फोट में तालिबान के मुख्य कमांडर मुल्ला घौसुदिंग समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “कुख्यात मुल्ला घौसुदिंग उर्फ सिया खान अपने लोगों के साथ कला-ए-नौ के बाहरी भाग में …

Read More »

पाकिस्तान से द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर होने की उम्मीद : पोम्पियो

इस्लामाबाद, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान की नई सरकार के साथ कार्य करने के लिए समान आधार खोजने और द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं। पोम्पियो, अमेरिका के सैन्य प्रमुख के साथ पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। पोम्पियो ने पाकिस्तान जाने के दौरान विमान में मौजूद संवाददाताओं …

Read More »

सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइलें मार गिराइर्ं

सना/रियाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। यमन के हौती विद्रोहियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के एक शहर की तरफ चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि, सऊदी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन विद्रोहियों के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी सबा ने रिपोर्ट में …

Read More »

जापान में ‘जेबी’ तूफान ने मचाई तबाही, 9 मरे

टोक्यो, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जापान में 25 साल में आए सबसे भयावह तूफान ‘जेबी’ से पश्चिमी तट वाले क्षेत्रों और क्योटो व ओसाका में तबाही का आलम है। तूफान के चलते हुए हादसों में 9 लोग मारे गए। बीबीसी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को तूफान के दस्तक देने के बाद अधिकारियों ने बुधवार तक 12 लाख लोगों के लिए तूफान …

Read More »

जॉन मैक्केन के स्थान पर जॉन काइल एरिजोना के सीनेटर नियुक्त

वाशिंगटन, 5 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एरिजोना के गवर्नर डॉग ड्यूसी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर जॉन काइल को सीनेटर जॉन मैक्केन के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर नियुक्त किया है। मैक्केन का पिछले महीने मस्तिष्क कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। ड्यूसी ने फिनिक्स में संवाददाताओं को बताया, “एरिजोना में सीनेटर …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप, मून की मुलाकात होगी : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 5 सितंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के उनके समकक्ष मून जे इन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुलाकात को लेकर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इससे पहले दोनों नेताओं के बीच फोन वार्ता हुई, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप पर ताजा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493