काबुल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों द्वारा कुंदुज प्रांत में गुरुवार को सुरक्षा जांच चौकियों पर तालिबान के हमलों पर जवाबी कार्रवाई के दौरान लगभग 17 विद्रोहियों को मार गिराया और एक दर्जन से ज्यादा विद्रोही घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के बयान के हवाले से कहा, “तालिबान आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में बुधवार को स्थानीय …
Read More »विश्व
तुर्की में 2 साल बाद आपातकाल हटा
अंकारा, 19 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की सरकार ने दो साल पहले तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को हटा लिया है। बीबीसी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दोबारा चुनाव जीतने के कुछ सप्ताह बाद यह फैसला लिया गया। देश में आपातकाल के दौरान हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया या नौकरियों …
Read More »मलेशिया में आईएस से जुड़े 7 संदिग्ध गिरफ्तार
बैंकॉक, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित तौर पर संबद्ध सात लाोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में वह शख्स भी शामिल हैं, जिसने मलेशियाई सुल्तान और प्रधानमंत्री की हत्या की धमकी दी थी। समाचार एजेंसी एफे ने रॉयल मलेशिया पुलिस के महानिरीक्षक मोहम्मद फूजी हारून के हवाले से बताया कि12 मार्च …
Read More »‘ईरान के विश्वविद्यालय के निरीक्षण की मंजूरी मिली थी’
तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने हाल ही में ईरान के एक विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। ‘तसनीम’ एजेंसी ने देश के विज्ञान मंत्री मंसूर घोलमी के हवाले से बताया कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने निरीक्षण को मंजूरी दी थी। उन्होंने उन दावों की निंदा की है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस …
Read More »दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स मीडिया फोरम का आयोजन
केप टाउन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में बुधवार को ब्रिक्स मीडिया फोरम शुरू हुआ। इस दौरान ब्रिक्स देशों के मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि फोरम में सहयोग पर चर्चा करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘ब्रिक्स मीडिया कॉर्पोरेशन-फॉस्टरिंग एन इन्क्लूजिव, जस्ट वल्र्ड ऑर्डर’ विषय के तहत तीसरा ब्रिक्स मीडिया फोरम आयोजित हो रहा है। इस दौरान ब्रिक्स …
Read More »व्हाइट हाउस 3.9 अरब डॉलर में 2 विमान खरीदेगा
वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने विमानन विनिर्माण कंपनी ‘बोइंग’ के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत व्हाइट हाउस कंपनी से दो एयरफोर्स वन विमान3.9 अरब डॉलर में खरीदेगा। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन नए विमानों को 2024 तक सौंप दिया जाएगा। मौजूदा एयरफोर्स वन विमान 31 साल पुराने हैं। व्हाइट …
Read More »ेबेहतर भविष्य के लिए मंडेला से प्रेरणा लें : गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र, 19 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए लोगों से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गुटेरेस ने कहा, “आज मंडेला दिवस पर हम दुनियाभर के लोगों का आह्वान कर विश्व को बेहतर बनाने के लिए मदीबा (मंडेला) को याद कर रहे हैं।” उन्होंने …
Read More »ट्रंप ने रूहानी संग वार्ता की 8 बार पेशकश की : ईरान
तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी संग बैठक के लिए आठ बार अनुरोध किया है। ईरान के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ महमूद वेजी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वेजी ने कहा कि सितंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए रूहानी के …
Read More »रूसी हस्तक्षेप अभी भी चुनौती : व्हाइट हाउस
वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप अभी भी खतरा बना हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं को बताया, “हमें विश्वास है कि खतरा अभी भी बना हुआ है इसलिए हम इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं।” व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक में संवाददाताओं ने …
Read More »नेपाल में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत
काठमांडू, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के रूकम जिले में बुधवार को जीप दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीणलाल श्रेष्ठ ने सिन्हुआ को बताया कि रूकम जिले में तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। इस जीप में 11 लोग सवार थे, जिनमें से सात की …
Read More »
dharmpath.com dharmpath