विश्व

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पाकिस्तान में आतंकवादी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 15 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में राजनीतिक रैलियों और उम्मीदवारों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों की शनिवार को कड़ी निंदा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान के साथ एकजुट खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार की हरसंभव मदद के …

Read More »

बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय वीजा केंद्र उद्घाटित

ढाका, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश दौरे पर आए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस दुनिया के सबसे बड़े वीजा केंद्र का उद्घाटन किया और आवेदकों को अब लंबी प्रतीक्षा नहीं कराने का वादा किया। बीडीन्यूज 24 के मुताबिक, राजनाथ ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष असदुज्जमान खान कमाल के साथ जमुना फ्यूचर पार्क(जेएफपी) में एकीकृत …

Read More »

इजरायल ने गाजा में हमास चौकियों पर बरसाए बम

जेरूसलम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने तोप से 31 गोले दागे जाने के जवाब में दो सुरंगों समेत गाजा पट्टी पर स्थित हमास चौकियों पर बमबारी की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तटीय बस्तियों से हो रही गोलाबारी के कारण शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक स्डोट हानेजेव, हॉफ अशकेलोन, एश्कॉल और …

Read More »

चीन के नए विश्व धरोहर स्थल पर सीमित आगुंतकों अनुमति

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में चीन की नवीनतम प्रविष्टि माउंट फानजिंगशान में सीमित आगंतुकों को अनुमति देने के लिए कहा गया है। यह कदम इस स्थल को बचाने के लिए उठाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, गुइझोऊ प्रांतीय सरकार की योजना के अनुसार, पहाड़ पर प्रति दिन 23,480 आगुंतकों से ज्यादा के …

Read More »

शरीफ अदियाला जेल में एनएबी के 2 और मामलों का सामना करेंगे

इस्लामाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी) के दो अन्य मामलों की सुनवाई रावलपिंडी के अदियाला जेल में होगी। कानून एवं न्याय मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, “संघीय अदालत रावलपिंडी की अदियाला जेल को निर्दिष्ट करती है कि इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत-1, नवाज शरीफ व …

Read More »

इमरान खान ने मोदी से ‘दोस्ती’ के लिए नवाज पर तंज कसा

इस्लामाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘दोस्ती’ पर तंज कसा है और दोनों पर देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सीमा पर तनाव पैदा करके पीएमएल-एन के पक्ष में माहौल बनाने का आरोप लगाया। शरीफ और उनकी बेटी मरियम को अबू धाबी से …

Read More »

तुर्की में 18 जुलाई को हट सकता है आपातकाल

अंकारा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्राहिम कलिन का कहना है कि देश में दो साल से लगा आपातकाल 18 जुलाई को हट सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद शुक्रवार रात को यहां प्रवक्ता ने कहा, “फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि देश में लगा आपातकाल 18 जुलाई को …

Read More »

जापान बाढ़ : सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में 18,000 स्वयंसेवी मदद के लिए जुटे

टोक्यो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए शनिवार को देशभर से लगभग 18,000 स्वयंसेवी जुटे। भारी बारिश से प्रभावित देश के पश्चिमी हिस्सों में सफाई और पुनर्निर्माण के प्रयास हो रहे हैं। भारी बारिश से हुई तबाही में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और दर्जनों लोग गायब हो गए। समाचार एजेंसी …

Read More »

सैन्याभ्यास की जासूसी कर रहा चीन : पेंटागन

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि चीन का एक जासूसी जहाज हवाई तट पर अमेरिका के नेतृत्व में सैन्याभ्साय की जासूसी कर रहा है। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन के सैन्यीकरण पर विरोध जताया है। सीएनएन ने नौसेना के कप्तान चार्ल्स ब्राउन (अमेरिकी प्रशांत बेड़े के एक प्रवक्ता) के हवाले से शुक्रवार …

Read More »

ट्रंप विरोध प्रदर्शनों के बीच स्कॉटलैंड पहुंचे (लीड-1)

ग्लासगो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड पहुंच गए हैं। इस बीच उनकी यात्रा के विरोध में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया शुक्रवार को रात 10.10 बजे प्रेस्टविक हवाईअड्डे पर पहुंचे। वह ब्रिटेन का दो दिवसीय दौरा समाप्त करने के बाद स्कॉटलैंड पहुंचे हैं। हवाईअड्डे पर स्कॉटलैंड के सचिव …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493