विश्व

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ दुष्प्रचार के प्रसारण रोके (लीड-1)

सियोल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को घोषणा की कि कोरियाई देशों के दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली ऐतिहासिक शिखर बैठक से पहले देश की सीमा पर प्योंगयांग के खिलाफ दुष्प्रचार का प्रसारण बंद कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य कोरियाई प्रायद्वीप में सुलह को बढ़ावा देना है। एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय …

Read More »

पेरिस हमलों के संदिग्ध को बेल्जियम में 20 साल कैद की सजा

ब्रसेल्स, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 2015 में पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के एकमात्र जीवित संदिग्ध सालाह अब्देसलाम को बेल्जियम की एक अदालत ने सोमवार को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। अब्देसलाम को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अब्देसलाम (28) को आतंकवाद से संबंधित मामले में हत्या के प्रयास के …

Read More »

उत्तर कोरिया : बस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत

बीजिंग, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया में एक बस दुर्घटना में 32 चीनी पर्यटकों समेत कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मृतकों में 32 चीनी नागरिकों के अलावा उत्तर कोरिया के चार मजदूर भी शामिल हैं। दो अन्य चीनी नागरिक …

Read More »

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ दुष्प्रचार के प्रसारण बंद किए

सियोल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने इस सप्ताह के अंत में प्रस्तावित कोरियाई नेताओं की शिखर बैठक से पहले कोरियाई प्रायद्वीप में सुलह को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को देश की सीमा पर प्योंगयांग के खिलाफ दुष्प्रचार का प्रसारण बंद कर दिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस कदम …

Read More »

डचेस ऑफ कैम्ब्रिज अस्पताल में भर्ती

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। डचेस ऑफ कैम्ब्रिज कैथरीन (केट मिडलटलन) सोमवार को तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं। केनसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, 36 वर्षीय कैथरीन (केट मिडलटन) ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज के साथ मध्य लंदन के पैडिन्गटन में सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग पहुंचीं। लिंडो विंग में ही प्रिंस जॉर्ज का 2013 में और …

Read More »

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर पेरिस समझौते के लिए 45 लाख डॉलर देंगे (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग का कहना है कि वह पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका की तरफ से 45 लाख डॉलर की राशि का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। ब्लूमबर्ग ने रविवार रात को साक्षात्कार के दौरान कहा, “अमेरिका ने वादा किया और एक अमेरिकी होने के नाते यदि सरकार यह नहीं करेगी तो …

Read More »

‘ऑस्ट्रलिया में नस्लीय भेदभाव सबसे खराब स्तर पर’

कैनबरा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय भेदभाव पिछले कुछ सालों में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नस्लीय भेदभाव आयुक्त टिम साउथोम्मासेन ने कहा कि मेलबर्न में अफ्रीकन समूहों के डर ने अब तक के सबसे बुरे प्रतिकूल प्रभावों और नस्लवाद को …

Read More »

पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर की हत्या

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वाह प्रांत में सशस्त्र लोगों के एक समूह ने एक ट्रांसजेंडर की पिटाई करने के बाद उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया रपट से सोमवार को यह जानकारी मिली। ट्रांसजेंडर समुदाय की जरूरतों और मुद्दों को उठाने वाले एक संगठन, ट्रांस एक्शन पाकिस्तान के अनुसार, “इस समूह ने रविवार रात खान …

Read More »

नैशविले के मेयर ने बंदूक पर सख्त कानून की मांग की (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनेसी की राजधानी नैशविले के एक रेस्तरां में गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की घटना के बाद वहां (नैशविले) के मेयर डेविड ब्राइली ने बंदूक रखने को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की है। सीएनएन के अनुसार, डेविड ने रविवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं जानता हूं कि हम सभी एक …

Read More »

ऑस्ट्रेलिया की 10 वर्षीया बच्ची ने जीती मेनुहिन वायलिन प्रतिस्पर्धा

जेनेवा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की 10 साल की वायलिन वादक क्रिश्चियन ली ने स्विट्जरलैंड में आयोजित मेनुहिन वायलिन प्रतिस्पर्धा 2018 का जूनियर वर्ग का खिताब जीत लिया है। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच साल की उम्र से वायलिन बजा रहीं ली ने यह पुरस्कार सिंगापुर की 11 वर्षीया क्लो चुआ के साथ पुरस्कार साझा किया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493