Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली : महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली : महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

दिल्ली : महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म देखकर लौट रही 25 वर्षीय एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला अपनी एक महिला मित्र के साथ बुधवार को वसंत विहार के पीवीआर प्रिया से फिल्म देखकर तड़के करीब 3.15 बजे घर लौट रही थी। तभी उसका अपहरण कर लिया गया।

महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे वसंत विहार इलाके के पूर्वी मार्ग के पास छोड़ दिया।

पीड़िता के अपहरण के तत्काल बाद उसकी दोस्त ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वे दोनों मुनीरका की ओर चलकर जा रही थीं, तभी कार में सवार तीन लोग उनके पास आए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की दोस्त ने बताया, “उनमें से एक ने मेरी दोस्त को कार में खींचा और कार चला दी।”

पीड़िता की दोस्त ने कार का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया था, जिसकी मदद से कार को ढूंढ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “पंजीकरण नंबर की मदद से हमने कार के मालिक को गीता कॉलोनी (पूर्वी दिल्ली) में ढूंढ लिया। महिला के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।”

एक स्थानीय अदालत ने बाद में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली : महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म देखकर लौट रही 25 वर्षीय एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुव नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म देखकर लौट रही 25 वर्षीय एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुव Rating:
scroll to top