Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मध्य प्रदेश में चटख धूप | dharmpath.com

Tuesday , 13 May 2025

Home » भारत » मध्य प्रदेश में चटख धूप

मध्य प्रदेश में चटख धूप

भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह चटख धूप निकली हुई है। उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार सुबह भी आसमान एकदम साफ है। धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर में 19.8 डिग्री, ग्वालियर में 17.2 डिग्री तथा जबलपुर में 21.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, इंदौर में 37.4 डिग्री, ग्वालियर में 35 डिग्री और जबलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में चटख धूप Reviewed by on . भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह चटख धूप निकली हुई है। उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग न भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह चटख धूप निकली हुई है। उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग न Rating:
scroll to top