भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 14.7 मिलीमीटर, इंदौर में 19.7 मिलीमीटर और ग्वालियर में 13.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य में बीते 24 घंटों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, इंदौर का 29 डिग्री, ग्वालियर का 36.5 डिग्री और जबलपुर का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।