हैदराबाद, 8 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी के आरोप में एक चीनी तस्कर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने गुरुवार देर रात हैदराबाद में इस चीनी तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान यांग पिंग के रूप में हुई है।
चित्तूर जिले के पुलिस दल ने उसे हिरासत में ले लिया है और एक जिला अदालत में पेश करने के लिए उसे चित्तूर ले जाया गया है।
गिरफ्तार तस्कर के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
भारतीय पुलिस ने 2013 के बाद से अब तक 55 चीनी नागरिकों को लाल चंदन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस ताजा गिरफ्तारी को आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
इस बेशकीमती लकड़ी का उपयोग परंपरागत दवाइयों के लिए चीन, म्यांमार, जापान और पूर्व एशिया के अन्य देशों में किया किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाल चंदन की कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक है।