Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी | dharmpath.com

Tuesday , 13 May 2025

Home » भारत » उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा रहा, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने एवं कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दिखाई देगा। कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा व कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, कानपुर में 5.2 डिग्री, गोरखपुर में छह डिग्री, इलाहाबाद में 6.3 डिग्री और झांसी में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी Reviewed by on . लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा रहा, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अगले 2 लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा रहा, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अगले 2 Rating:
scroll to top