लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र में भी तापमान में इजाफा होगा और तेज पछुआ हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।