संयुक्त राष्ट्र, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया की सुंडा खाड़ी में आई सुनामी में मारे गए लोगों और घायलों को लेकर संवेदना जताई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, इंडोनेशिया सरकार और यहां के लोगों के प्रति संवेदना जताई।
उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र इंडोनेशिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यो में मदद के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में आई सुनामी में 222 लोगों की मौत हो गई है जबकि 843 लोग घायल हैं जबकि 28 लोग लापता हैं।