Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » चीनी बौद्धों का अन्य धर्मो के साथ बातचीत पर जोर

चीनी बौद्धों का अन्य धर्मो के साथ बातचीत पर जोर

वूक्सी शहर में चौथे विश्व बौद्ध फोरम में मास्टर शुएचेंग ने कहा कि बौद्धों को समस्याएं सुलझाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करना चाहिए, जो मानव समाज के विकास के लिए समान है।

उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म ने मानव सभ्यता के संचार में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों और बौद्ध धर्म व अन्य धर्मो के बीच संवाद का भी आह्वान किया।

मास्टर शुएचेंग ने कहा कि बौद्धों को बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए।

चीन, ताइवान, हांगकांग और मकाउ के बौद्ध धर्मो ने 2005 में संयुक्त रूप से विश्व बौद्ध धर्म फोरम का खाका पेश किया था। इसकी स्थापना का उद्देश्य बौद्धों द्वारा अन्य धर्मो के लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और सहयोग देना है।

इस साल बैठक में 52 देशों एवं क्षेत्रों के 1,000 से अधिक बौद्धों और विद्वानों ने हिस्सा लिया।

चीनी बौद्धों का अन्य धर्मो के साथ बातचीत पर जोर Reviewed by on . वूक्सी शहर में चौथे विश्व बौद्ध फोरम में मास्टर शुएचेंग ने कहा कि बौद्धों को समस्याएं सुलझाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करना चाहिए, जो मानव समाज के वि वूक्सी शहर में चौथे विश्व बौद्ध फोरम में मास्टर शुएचेंग ने कहा कि बौद्धों को समस्याएं सुलझाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करना चाहिए, जो मानव समाज के वि Rating:
scroll to top