Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म | dharmpath.com

Tuesday , 20 May 2025

Home » भारत » झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रही 15 वर्षीय एक मासूम के साथ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने रविवार रात दूसरी बार दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से अस्पताल के सुरक्षा गार्ड शंभु महतो ने रविवार रात कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद वह सुरक्षा गार्ड भागने में कामयाब रहा। अस्पताल के ही एक महिलाकर्मी पर उस सुरक्षा गार्ड को भगाने का आरोप है।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अस्पताल में तैनात अन्य सुरक्षा गार्डो से पुलिस ने पूछताछ की है।

उल्लेखनीय है कि नाबालिग पीड़िता से 26 जनवरी को 14 वर्षीय एक लड़के ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर सुधारगृह भेज दिया गया था और लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

लेकिन अस्पताल में एक बार फिर उससे दुष्कर्म किया गया। सुरक्षा गार्ड नाबालिग को स्नानघर में ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।

जिस वक्त लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, उसकी मां दवा लेने बाहर गई थी।

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2015 तक झारखंड में दुष्कर्म के मामलों की संख्या 1,124 थी, जो साल 2014 की इसी अवधि के दौरान 967 थी।

झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म Reviewed by on . रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रही 15 वर्षीय एक मासूम के साथ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने रविवार रात दूसरी बार दुष्कर रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रही 15 वर्षीय एक मासूम के साथ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने रविवार रात दूसरी बार दुष्कर Rating:
scroll to top